नंवबर महीना सिनेमालवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर की 'रामायण' से लेकर सूर्या की 'सीन' तक शामिल है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना , इमरान हाशमी, धनुष जैसे बड़े कलाकारों की भी फिल्में रिलीज हो रही है।

 

सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं ओटीटी पर भी धमाका देखने को मिलने वाला है। अगर जानना चाहते हैं कि इस नंवबर कौन-कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो हम आपको लिस्ट बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी से 15 मिनट में की थी शादी, क्यों लिया था अचानक फैसला?

नवंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में

रामायण

 

नितेश तिवारी की 'रामायण' के रिलीज का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। रामायण के दोनों भांगों का बजट 4000 करोड़ रुपये है।

 

सीन

 

सूर्या की 'सीन' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी इनबराज नाम के अधिकारी के इर्दगिर्द घूमती है जिसे एक पुराना केस खोलने की जिम्मेदारी मिलती है।

 

मुकुथी अम्मन 2

 

6 नवंबर को साउथ अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म 'मुकुथी अम्मन 2' रिलीज होगी। यह एक पौराणिक फिल्म है जिसमें देवी मुकुथी अम्मन एक युवा राजकुमार की रक्षा के लिए लौटती हैं। इस फिल्म में नयनतारा महाशक्ति के रूप में नजर आएंगी।

 

'सूर्या: अंत से आरंभ तक'

 

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सनी शख्त पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे जो अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए पूरे मेडिकल सिस्टम के खिलाफ चला जाता है।

 

ओम चैप्टर 1: उधिरम द ब्लड वुड

 

20 अक्टूबर को साई पल्लवी, धनुष और ममूटी की फिल्म ओम रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पोरियासामी ने किया है। फिल्म की कहानी लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। साई पल्लवी ने पुलिस ऑफिस नित्या रेड्डी की भूमिका निभाई है जो ऑपरेशन ओम की जिम्मेदारी संभालती है।

 

यह भी पढ़ें: 'अक्का' में राधिका और कीर्ति की दमदार ऐक्टिंग, कमजोर कहानी ने फेरा पानी

 

सत्यवान सावित्री

 

कीर्ति सुरेश की फिल्म 'सत्यवान सावित्री' 20 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक युवा अधिकारी की है जो अपने पति से जुड़े एक मामले की जांच करती है। इस दौरान उसे अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ होना पड़ता है।

 

ये प्रेम मोल लिया

 

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। यह एक फैमिली मूवी है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

मायसा

 

'मायसा' एक आदिवासी समुदाय की बहादुर लड़की की कहानी है जो अपने समुदाय के लोगों को बचाने और अपने लोगों को बचाने के लिए वापस आती है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

 

गनमास्टर G9

 

इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इमरान हाशमी इसमें दोहरी जिंदगी जीते हैं। वह इशान की दोहरी जिंदगी जीता है जबकि असल में एक एजेंट है। उसे अपने करीबियों के लिए अपने खतरनाक अवतार में लौटना पड़ता है।