आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर हो गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने 18 मार्च को फिल्म का एडवांस प्रीमियर रखा है जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
'धुरंधर 2' इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने हिंदी भाषा में एडवांस बुकिंग में 7.95 करोड़ रपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 8.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: 'सूबेदार' से 'दलदल' तक, विलेन बनकर छाए परेश रावल के बेटे आदित्य
'धुरंधर 2' के 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी
पेड प्रीव्यू के लिए बुकिंग शुरू होने के 2 घंटे के भीतर 4 करोड़ का बिजनेस किया है। एक दिन में फिल्म की 1. 2 लाख टिकटें बिकी हैं। आने वाले दिन में फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ने वाली है। मुंबई में पेड प्रीव्यू शाम 4.45 बजे से रात के 11 बजे तक चलेगा। इन टिकट की सबसे ज्यादा प्राइस 2000 रुपये हो सकते हैं।
इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड
इस साल संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.98 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। आदर्श गुप्ता और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' सिनेमाघरों में 6.98 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा 'अस्सी' ने 10.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 328.57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 'ओ रोमियो' ने 69.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने कुल मिलाकर 50. 38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा भारतीय फिल्म एसएस राजामौली की 2017 की तेलुगु ऐक्शन फिल्म 'बाहुबली: 2 द कन्क्लूजन' है। इस फिल्म की टिकट 6, 50,000 बिकी थी। इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की 5, 57,000 टिकटे बिक्री हुई थी। इस लिस्ट में शाहरुख की ही अगली फिल्म 'पठान' का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: बादशाह पर दर्ज हुई 2 FIR, 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद, यूट्यूब से डिलीट हुआ गाना
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर' सिनेमाघरों में पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का केलक्शन किया है और भारत में 800 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
