रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैसा' का टीजर रिलीज हो गया है। यह एक ऐक्शन फिल्म है। फिल्म के टीजर में रश्मिका दमदार ऐक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। वह फिल्म में बिल्कुल मास ऐक्शन एंटरटेनर हीरो की तरह ऐक्शन कर रही हैं। फिल्म के टीजर ने फैंस का दिल जीत लिया है। रश्मिका इस फिल्म में एक दम अलग अंदाज में नजर आई हैं। इसमें उनका कोई ग्लैमरस रोल नहीं है।
टीजर की शुरुआत रश्मिका के किरदार के साथ होती है जो कहती हैं, 'मैं थक चुकी हूं। मैं रुकना चाहती हूं। मैं खो चुकी हूं।' इसके बाद उन्हें एक ऐसी महिला के रूप में दिखाया जाता है जो कभी हार नहीं मानने का फैसला करती हैं और अपनी परेशानियों से लड़ती हैं। फिल्म में रश्मिका ने गोंड आदिवासी महिला का किरदार निभाया है। मेकर्स के मुताबिक इस रोल के लिए रश्मिका ने कड़ी मेहनत की है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका बुरी तरह से घायल भी हो गई थी।
यह भी पढ़ें: 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर खास क्यों, देखते-देखते कैसे खेल सकते हैं गेम?
ऐक्शन अवतार में नजर आईं रश्मिका
रश्मिका के हाथ में दरांती है जिससे वह दुश्मनों के अंग काटते और उनकी गर्दन पर वार करते हुए नजर आ रही हैं। वह दुश्मनों से पानी में लड़ रही हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि वह अपने पिता का ढूंढ रही है और इसी के इर्द गिर्द कहानी केंद्रित है। यह फिल्म 27 नवंबर को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
दर्शकों को कैसा लगा 'मैसा' का टीजर?
फिल्म का टीजर दर्शकों को पसंद आ रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'पहली बार फीमेल ऐक्टर को ग्लैमर नहीं बल्कि ऐक्टिंग के लिए कास्ट किया गया है।' दूसके व्यक्ति ने लिखा, 'रश्मिका कमाल लग रही हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कमाल की स्टोरी, दमदार ऐक्शन सीन मजा आ गया।'
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका की हाल ही में 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ शाहिद और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।
