कर्नाटक की मशहूर गायिका एम.एस सुब्बुलक्ष्मी पर बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल निभाएंगी। मेकर्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। गौतम तिन्नानूरी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद कर रहे हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट इवेंट में अल्लू ने रश्मिका की खूब तारीफ की। इस खास मौके पर सुपरस्टार कमल हासन भी मौजूद थे।

 

अल्लू अरविंद ने फिल्म के अनाउंसमेंट पर कहा कि सुब्बुलक्ष्मी ने खुद रश्मिका को चुना था। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने कहा, 'हम सब साथ हैं। अम्मा हम आपकी बायोपिक नहीं बना रहे हैं। आपने इसे बनाने के लिए हमें चुना हैं। धन्यवाद।' रश्मिका के बारे में बात करते हुए अल्लू अरविंद ने कहा, 'और इसी तरह इस रोल के लिए उन्होंने रश्मिका को चुना है। ऐसा नहीं है कि रश्मिका से हमने रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने ही चुना और हमें आपके पास भेजा है।'

 

यह भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला की टीवी में एंट्री, 'राइज एंड फॉल 2' में आएंगे नजर

रश्मिका निभाएंगी एम. एस सुब्बुलक्ष्मी का रोल

रश्मिका ने भी इवेंट में तमिल में कहा, 'अम्मा मुझे अपनी जिंदगी में एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। इसके लिए मैं आपकी शुक्रगुजार रहूंगी। उम्मीद है कि आपका आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा।' इस बायोपिक के लिए पहले साई पल्लवी और रुक्मिणी वसंत का नाम सामने आ रहा था। रश्किमा के नाम से इंटरनेट पर लोग खुश नहीं है। लोगों का कहना है कि रश्मिका अपने काम में बेहतर है लेकिन इस रोल में फिट नहीं बैठती हैं।

विद्या निभाने वाली थीं एम. एस सुब्बुलक्ष्मी का रोल

2013 में राजीव मेनन ने भी प्लान किया था कि सुब्बुलक्ष्मी पर बायोपिक बनाए जाए। इस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थी लेकिन कुछ कारणों से यह फिल्म कभी बन नहीं पाई। 2024 में विद्या ने एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर करते हुए महान सिंगर को श्रद्धांदलि दी जिससे कई लोगों को उम्मीद जगी कि वे कभी न कभी इस फिल्म में काम करेंगी।

 

 

यह भी पढ़ें: 'हम वहां किसी शो के लिए गए थे', मंदाकिनी ने बताया दाऊद के साथ फोटो का राज

कौन थीं एस.एस सुब्बुलक्ष्मी?

एम.एस सुब्बुलक्ष्मी का असली नाम कुंजम्मा था। उनका जन्म 16 सितंबर 1916 में तमिलनाडु के मुदरै में हुआ था। उन्होंने 10 साल की उम्र में अपनी पहली रिकॉर्डिंग की थी। 1938 में फिल्म 'सेवासदन' उन्हें लीड रोल मिला और फिल्म हिट रही। 1945 में उन्होंने फिल्म 'मीरा' में मीराबाई का किरदार निभाया। फिल्म में उन्होंने करीब 20 गाने थे। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। सुब्बुलक्ष्मी को पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, रेमन मैग्सेस पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 1997 में पति कल्कि सदाशिवन के निधन के बाद उन्होंने संगीत से दूरी बना ली। 11 दिसंबर 2004 को उनका निधन हो गया।