बॉलीवुड सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस अक्सर जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है? कौन किसे डेट कर रहा है और किसका किससे ब्रेकअप हो गया।
90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार का अफेयर था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला। दोनों के रिश्ते की खत्म होने की वजह शिल्पा शेट्टी थी।
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कब करेंगे शादी? वेडिंग कार्ड में हुआ खुलासा
रवीना और अक्षय के बीच में कैसा रिश्ता है?
अक्षय और रवीना ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं की। अब दोनों अपने जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। लंबे समय के बाद दोनों अब साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। रवीना ने अपने लेटेस्ट पोडकास्ट में अक्षय संग काम करने का अनुभव शेयर किया है।
रवीना से पूछा गया कि अब आपका अक्षय और शिल्पा संग कैसा रिश्ता है? इसका जवाब देते हुए रवीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सब अब अच्छे दोस्त है। हम सब उस समय जवान थे। हम सभी एक ही इंडस्ट्री में है। ऐसा कौन व्यक्ति होगा जो कभी लिंकअप, ब्रेकअप या रिलेशनशिप के दौर से नहीं गुजरा होगा।' आज अक्षय, मैं और शिल्पा तीनों अच्छे दोस्त है। हम सभी अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं। हम सभी अपने बच्चों के लिए खुश है। अक्षय और मैंने साथ में वेलकम 3 में काम किया है। हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब एन्जॉय किया। हम सब एक-दूसरे के लिए खुश है।'
यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
कब रिलीज होगी वेलकम 3?
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय, रवीना के साथ दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव और अरशद वारसी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 'वेलकम' पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी की पिछले दो फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
