बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को बढ़े हुए वजन की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। उनके सपोर्ट में अभिनेता सलमान खान आए थे। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पोस्टपार्टम पीरियड के बारे में खुलकर बात की।

 

उन्होंने बताया कि यह पीरियड बहुत मुश्किल होता है। खासतौर से काम करने वाली महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती हैं। उन्हें बेटी के जन्म के बाद ऐक्टिंग से कुछ समय के लिए दूरी बनानी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें: 'इंसान धोखेबाज होते हैं', क्या सुनीता आहूजा ने गोविंदा की तरफ किया इशारा?

डिलीवरी के समय ऋचा का बहा था बहुत खून

ऋचा ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बताया, 'बेटी की जन्म के समय उनका बहुत ज्यादा खून बह गया था। मुश्किल डिलीवरी के बावजूद उन्होंने प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई और अपनी पहली फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को रिलीज किया। इसलिए इस वजह से कुछ समय के लिए कैमरे और फिल्म सेट से दूर रहना चाहती थीं।' 

 

उन्होंने कहा, 'मैं कम लोगों के सामने आना चाहती थी। मैं बच्चे के जन्म के बाद घर पर रहकर उसका ध्यान रखना चाहती थी। डिलीवरी के 6 या 8 महीने बाद 'मैं गर्ल्स विल बी गर्ल्स 'को रिलीज करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। मैं प्लेटफॉर्म के साथ डील करने, रिलीज करने की तैयारी और बच्चे के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही थी। यह सब बहुत ज्यादा था। इसका असर मेरे शरीर पर पड़ा और मेरे शरीर को आराम करने की जरूरत थी। मुझे विटामिन लेने पड़ रहे थे।'

 

यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला से मनीष कश्यप तक, विवादों में रह चुके हैं ये लोग

ऋचा ने ऐक्टिंग से लिया ब्रेक

ऋचा ने आगे कहा, 'मैं काम नहीं कर पा रही थी क्योंकि मेरी नेचुरल डिलीवरी थी और मेरा बहुत खून बह गया था। मुझे रिकवर होने में बहुत समय लग गया था। मेरा दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा था। उस टाइम पर मैं क्या ही बाहर जाकर काम करती? उसकी बजाय मैंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ अपना शो खत्म किया। मैंने मुसाफिरी के लिए रिसर्च की, उसमें मुझे बहुत समय लग गया। जब आप एक साथ बहुत सारी चीजें करते हैं तो स्पीड धीमी हो जाती है। मैं कल एक फिल्म शुरू कर रही हूं तो मुझे उम्मीद है कि आप ज्यादा देखेंगे। मुसाफिरी आठ एपिसोड वाली सीरीज है जिसे ऋचा ने लिखा, होस्ट और प्रोड्यूस किया है।

 

ऋचा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। अब वह अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में नजर आएंगी।