सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में हिंदूजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। वह किसी करीबी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते देखकर फोटोग्राफर्स ने 'मातृभूमि' और 'भाई भाई' कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया था। फोटोग्राफर्स की ये हरकत देखकर सलमान भड़क गए।

 

उन्होंने फोटोग्राफर्स से गुस्से में कहा, 'पागल हो गए हो। क्या आपका कोई अस्पताल में होता तो इसी तरह से करते।' इसके बाद फोटोग्राफर्स ने सलमान से माफी मांगी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। अब इस पूरे विवाद पर सलमान ने रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप की बहन बन छाईं मुस्कान वर्मा, सादगी पर फिदा फैंस

सलमान ने फोटोग्राफर्स की लगाई क्लास

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर पर अलग-अलग कैप्शन लिखते हुए अपनी पैप्स को डांस लगाई और नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा, 'अगर मैंने अस्पताल के बाहर किसी प्रेस वाले को मेरे दर्द पर मजे लेते हुए देखा तो याद रखना जिन प्रेस वालों के लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिनसे मैंने बातचीत की, जिनकी देखभाल की और जिन्हें रोटी कमाने का मौका दिया। 

 

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला। यह बात ध्यान में रख लेना। जेल में डाल दोगे हा हा हा...।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसे मैं सौ को जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राई कर लेना मेरे साथ। बस ट्राई कर लेना। जब तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा तो क्या मैं ऐसे ही रिएक्ट करूंगा'?

उन्होंने अगले पोस्ट में लिखा, 'लेकिन अगर तुम मेरे नुकसान से पैसे कमाना चाहते हो तो चुपचुप कमाओ। मजा मत लेना। एन्जॉय मत करना। भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर पिक्चर जरूरी है या जिंदगी।'

 

यह भी पढ़ें: क्या चिरंजीवी और श्रीदेवी की तरह हिट होगी राम चरण और जाह्नवी की जोड़ी?

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी ग्लवान घाटी पर आधारित है। अभी फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा सलमान साउथ अभिनेत्री नयनतारा के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म साल ईद पर रिलीज होगी। फैंस इन दोनों फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।