बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में हैं। वह लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से बात की। इस इंटरव्यू में अनुपमा ने शाहिद से पूछा कि हाल ही में एक खबर आई थी कि आलिया भट्ट जब कान्स में गई थी तो उन्हें काफी ट्रोल किया था। इस ट्रोलिंग को नेगेटिव पीआर कैंपेन बताया गया था। अब शाहिद ने इस पर अपनी राय दी है। शाहिद का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

इंटरव्यू में शाहिद ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि वह इनसिक्योर व्यक्ति नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि आज के समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता और असफलता, दो बड़े पैमाने है। इस वजह से लोग कई बार खुद को इनसिक्योर महसूस करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई', टीना पारेख ने बताया रंजीत ने किया था बुरा बर्ताव

शाहिद ने नेगेटिव पीआर पर दिया जवाब

शाहिद ने आगे कहा, 'मैं किसी भी बात पर तब तक यकीन नहीं करता हूं जब तक खुद न अपनी आंखों से चीजों को देख लूं। मैं हर बात पर आसानी से भरोसा नहीं करता हूं। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह आदत फायदेमंद रही है क्योंकि जब लोग मान लेते हैं कि आप उनकी हर बात पर भरोसा कर रहे हैं तो वे आपको प्रभावित कर सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'आप सचे रहो क्योंकि जनता समझ जाती है कि आप अपनी एक छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जब आप सफल और मशहूर होते हैं तो नेगेटिविटी आना सामान्य बात है।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'एक समय था जब लोग ऑडियंस को बेवकूफ बना लेते थे लेकिन आज के समय में ये चीजें खत्म हो गई है। मुझे लगता है कि एक कलाकार को पता होने चाहिए कि अगर अप पर्फेक्ट नहीं हो तो उन्हें पता होना चाहिए। लोगों को अपनी सच्चाई दिखाओ। जब आप कुछ और बनने की कोशिश करते हैं तो उन्हें ज्यादा गुस्सा आता है। हमारे जॉब के नाम, पैसा और नेगेटिविटी सब आती है।' आलिया और शाहिद ने 'शानदार' और 'उड़ता पंजाब' में साथ काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। इंटरव्यू में अनुपमा ने शाहिद को बताया कि उनके करीबी सूत्र ने बताया कि आलिया के खिलाफ पेड नेगेटिव कैंपेन चलाया गया था। हालांकि अनुपमा ने किसी स्टार का नाम नहीं बताया।

 

यह भी पढ़ें: लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान शाहिद ने बदला नरेशन का तरीका, कॉकटेल 2 से उम्मीद

 

आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी 'ऐल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।  वहीं, शाहिद की फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होगी।