टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने 'लॉक अप 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। इस शो में वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनकी किसी भी कंटेस्टेंट्स के साथ नहीं बनती है। उनका अक्सर झगड़ा होता है। शो में उन्होंने अपना एक सीक्रेट रिवील किया जिसे सुनकर कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए। उनकी बातों ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

 

लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा ने अपनी लाइफ के मुश्किल चैप्टर के बारे में बताया। शिवांगी जोशी ने उन्हें इस हफ्ते एक रिस्क पर डाला था जिसकी वजह से उन्हें अपना सीक्रेट बताना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं चुप थी क्योंकि डर था', बादशाह की दूसरी शादी में दरार, पत्नी ने बताया दर्द

शिल्पा बोलीं-'परिवार होकर भी अनाथ हूं'

शिल्पा ने कहा, 'लोग फैमिली बोलते हैं। लोगों के पास फैमिली नहीं होती है और मेरे पास फैमिली होकर भी मैं अनाथ हूं। मैं कोई हमदर्दी नहीं चाहती हूं। मैं शेल्टर हाउस में रहती हूं। जब भी आती हूं और करजत मेरा सेकंड होम था लेकिन अब वह मेरा पहला घर है। क्योंकि मैं लगभग अब मुंबई छोड़ चुकी हूं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'आज तीन साल हो गए। इस बात को तब मेरी शोल्डर की सर्जरी हुई थी और मेरे भाई का ब्रेनवॉश उसकी पत्नी ने किया और मेरी मां भी भाई के कहने में आ गई। मेरी सर्जरी के पांचवें दिन मुझे मेरा घर छोड़ना पड़ा। उस समय ऐसे हालत बनाए गए और उन्हें पता था कि मेरे लिए मेरी इज्जत सबसे बड़ी है। मैंने रात के 11बजे अपना घर छोड़ दिया और मेरा मां ने मुझे नहीं रोका।'

 

यह भी पढ़ें: 'द ट्रेटर्स 2' का प्रोमो आया सामने, कब से देख सकते हैं शो?

परिवार के लिए मैं डोरमेट थी

शिल्पा ने आगे कहा, 'मैं हर्षद से बहुत रिलेट करती हूं क्योंकि मैं उसमें खुद को देखती हूं। जब आप लोगों के लिए खड़े रहते हैं तो वे आप का इस्तेमाल करते हैं। आपका फायदा उठाते हैं। आपको डोरमेट की तरह इस्तेमाल करते हैं। मैं अपने परिवार के लिए डोरमैट थी। जब भी मैं मुंबई जाती हूं और होटल में रुकती तो लोग पूछते हैं कि आप यहां नहीं रहते हो? हर बार मैं कहती हूं कि घर में बहुत गेस्ट आए हैं और मुझे प्राइवेसी चाहिए। सच यह है कि मैं अपनी परिवार से कभी बात नहीं करूंगी। मैंने अपने वसीयत भी लिख रखी है जिसमें बताया है कि मेरा मेरे परिवार से कोई संबंध नहीं है। लोग पूछते हैं कि मैं यह शो क्यों कर रही हूं। इसका कारण है कि मैं शेल्टर होम बनाना चाहती हूं न कि घर इसलिए मैं यहां हूं। मुझे किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए। मैं बस ऐसी ही हूं।'

 

शिल्पा ने आगे कहा, 'लोग मुझे टॉक्सिक समझते हैं। उनका कहना है कि मैं लोगों से मिलना जुलना पसंद नहीं करती हूं लेकिन मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपने अनुभवों की वजह से मैं लोगों से इमोशनल डिटेच हो जाती हूं। मुझे अपने ही घर से निकाल दिया गया जबकि लोगों को लगता है कि मेरी पिक्चर परफेक्ट फैमिली होगी लेकिन सच्चाई बहुत अलग है।'