सिंगर अल्का याग्निक को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया और फिर अवॉर्ड लेने के लिए पहुंची थी। उन्हें अवॉर्ड लेते देखकर हर कोई बहुत खुश था लेकिन उस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में वह मंच तक महिला अटेंडेट का सहारा लेकर चलते हुए नजर आ रही हैं। वह बेहद कमजोर लग रही थीं। फैंस उनकी हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं। 

 

अल्का ने अवॉर्ड लेने के बाद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पिछले 2 साल से मुश्किल दौर से गुजर रही हूं। न किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुई  और न ही अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ शेयर किया है। इस मुश्किल समय में आपका प्यार, साथ, दुआएं और सपोर्ट मेरे साथ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 10 साल तक अक्षय ने की सिर्फ ऐक्शन फिल्में, खुद को मारना चाहते थे थप्पड़

अल्का याग्निक ने बताया है कैसी है तबीयत?

उन्होंने आगे लिखा, 'जब मैं देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक पद्म भूषण प्राप्त करने के लिए बाहर निकली को मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ था। यह सम्मान मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला पल था। भले ही इस पर मेरा नाम लिखा हो लेकिम यह सम्मान उतना ही उन सब लोगों का जिन्होंने मेरी आवाज को अपनाया है। मेरे गीतों को पीढ़ियों तक जिंदा रखा और मेरे अच्छे-बुरे दौर में मेरा साथ दिया। मैं धीरे-धीरे अपने जीवन मे लौट रही हूं और आज यहां आना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि आप सभी के लिए है जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं।'

2024 में अल्का को हुई थी यह गंभीर बीमारी

2024 में अल्का याग्निक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी कि उन्हें रेयर सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस हुआ है जिसके चलते सुनाई देना बंद हो गया है। यह बीमारी एक वायरल अटैक की वजह से हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं वापस आउंगा' का 'इश्क मस्ताना' गाने का कबीरदास से है क्या कनेक्शन?

 

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया था कि वह इस स्थिति के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। उन्होंने बताया था, 'कुछ हफ्ते पहले जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकली तो अचानक मुझे सुनाई देना बंद हो गया। उस घटना के बाद कई हफ्तों तक हिम्मत जुटाने के बाद अब मैं अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं क्योंकि बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे थे कि मैं इन दिनों क्यों नजर नहीं आ रही हूं।'