एक्ट्रेस सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों में काम किया। जब उनके गर्भ में आलिया भट्ट थीं, तब वह 'गुमराह' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में सिगरेट पीने वाले सीन की शूटिंग के लिए सोनी राजदान ने 100 सिगरेट पी थीं। सोनी राजदान की तरह आलिया भट्ट ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म में काम किया। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग की थी।
सोनी राजदान ने बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, तब वह टीवी सीरियल 'बुनियाद' में काम कर रही थीं। इसी के साथ सोनी राजदान ने बताया कि प्रेग्नेंसी में शूटिंग करते वक्त उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा सोनी ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म मेकर्स ने उनकी मदद की थी।
यह भी पढ़ें: 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', इंदौर में ऐसा क्यों बोले दिलजीत दोसांझ?
क्या बोलीं सोनी राजदान?
सोनी राजदान ने अपने एक्टिंग करियर को याद करते हुए कहा, 'गुमराह फिल्म में स्मोकिंग सीन की शूटिंग के दौरान मैंने लगभग 100 सिगरेट पी ली थीं। उस समय मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूं, वरना मैं स्मोकिंग नहीं करती। इसके बाद मुझे कुछ समय तक सिगरेट की तलब होने लगी थी।'
प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी ने सिर्फ सिगरेट पीने वाला सीन शूट नहीं किया था, बल्कि फांसी वाला सीन भी शूट किया था। इसके बाद सोनी ने 5 महीने तक एक्टिंग से ब्रेक लिया था। ब्रेक लेने के बाद जब सोनी दोबारा सेट पर आईं, तो उनके कॉस्ट्यूम फिट नहीं हो पाते थे। जानकारी के लिए बता दें, सोनी राजदान हाल ही में रेंसिल डी'सिल्वा के निर्देशन में बने शो 'शैक: नो वन टू ट्रस्ट' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: मातृभूमि फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान की ऐक्टिंग लोगों को पसंद आई या नहीं?
आलिया ने भी प्रेग्नेंसी में किया काम
आलिया ने अपनी बेटी राहा को 2022 में जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया था। इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का एक एक्शन सीक्वेंस शूट किया था। इसके अलावा आलिया ने 'डार्लिंग्स' फिल्म का प्रमोशन भी किया था। यह फिल्म राहा के जन्म से लगभग तीन महीने पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
