फिल्मों के ट्रेलर आमतौर पर हम सिर्फ देखते हैं लेकिन अब एक ऐसा ट्रेलर आया है जिसे देखते हुए आप खुद भी गेम खेल सकते हैं। हॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘Street Fighter’ के लिए यूट्यूब पर एक खास प्लेएबल ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इसमें सिर्फ फिल्म के सीन देखने के बजाय दर्शक स्क्रीन पर आने वाले बटन दबाकर फाइटिंग मूव और कॉम्बो कर सकते हैं। इस एक्सपीरियंस को ‘Street Fighter Combo Challenge’ नाम दिया गया है। पैरामाउंट पिक्चर्स और लेजेंडरी एंटरटेनमेंट ने इसे यूट्यूब प्लेएबल्स के जरिए लॉन्च किया है।

 

इस प्लेएबल ट्रेलर में फिल्म की फुटेज चलती रहती है और उसी दौरान स्क्रीन पर अलग-अलग बटन दबाने के इंस्ट्रक्शन आते हैं। सही समय पर सही बटन दबाने पर खिलाड़ी फिल्म के किरदारों की तरह फाइटिंग मूव कर सकता है। यानी यहां ट्रेलर सिर्फ देखने की चीज नहीं है बल्कि दर्शक को उसके साथ इंटरैक्ट भी करना पड़ता है। ट्रेलर खत्म होने के बाद खिलाड़ी को उसके मूव के हिसाब से स्कोर भी मिलता है। इससे लोग दोबारा ट्रेलर चलाकर अपना स्कोर बेहतर करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2027 के लिए भारत ने चुनी मराठी फिल्म ‘गोंधल’, जानिए फिल्म में क्या है खास

कैसे खेल सकते हैं ट्रेलर?

‘Street Fighter Combo Challenge’ को यूट्यूब प्लेएबल्स के जरिए खेला जा सकता है। ट्रेलर के दौरान स्क्रीन पर फाइटिंग से जुड़े अलग-अलग बटन और डायरेक्शन दिखाई देते हैं। मोबाइल पर इन बटन को स्क्रीन पर टैप करके दबाया जा सकता है। कंप्यूटर पर कीबोर्ड से भी इन्हें दबाया जा सकता है।

 

 

इसमें सही टाइमिंग काफी जरूरी है। अगर स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन के हिसाब से सही बटन दबाया जाता है तो कॉम्बो पूरा होता है और स्कोर मिलता है। हालांकि यह पूरा Street Fighter गेम नहीं है। इसमें अपनी पसंद का कैरेक्टर चुनकर फ्रीली लड़ाई करने का ऑप्शन नहीं है। यह एक छोटा गेम जैसा एक्सपीरियंस है जिसे फिल्म के ट्रेलर के साथ जोड़ा गया है।

Ryu और Ken के फेमस मूव भी कर सकेंगे

इस प्लेएबल ट्रेलर में Street Fighter गेम के फेमस फाइटिंग मूव भी शामिल किए गए हैं। इसमें Ryu का Hadouken और Ken का Shoryuken जैसे मूव किए जा सकते हैं। इसके अलावा Chun-Li का Spinning Bird Kick और E. Honda का Hundred Hand Slap भी इस चैलेंज का हिस्सा हैं।

 

इन मूव को करने के लिए स्क्रीन पर आने वाले बटन और डायरेक्शन को सही समय पर दबाना होता है। पूरे एक्सपीरियंस को पुराने आर्केड गेम जैसा लुक दिया गया है। यानी ट्रेलर देखते हुए ऐसा लगता है जैसे आप किसी पुराने आर्केड मशीन पर गेम खेल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया का ‘छठी मैया’ वाला गाना छा गया, छठ से पहले खूब हो रही तारीफ

16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

‘Street Fighter’ फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी आएगी। फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स और लेजेंडरी एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाई है। इसका डायरेक्शन Kitao Sakurai ने किया है।

 

फिल्म की कहानी साल 1993 में रखी गई है। इसमें एंड्रयू कोजी रयू, नोआ सेंटीनो केन मास्टर्स और कैलिना लियांग चुन-ली के किरदार में नजर आएंगे। जेसमन मोमोआ, विद्युत जामवाल और एम बिसॉन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में स्ट्रीट फाइटर के गेम के कई दूसरे फेमस कैरेक्टर भी दिखाई देंगे।