अभिनेता सलमान खान की शादी की अक्सर चर्चा होती है। एक ऐसी भी अभिनेत्री हैं जिन्होंने 60 साल की उम्र में शादी की है। हम बात अभिनेत्री सुहासिनी मुले की कर रहे हैं। उन्होंने 'लगान' और 'जोधा अखबर' समेत अन्य फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सुहाना सफर को दिए इंटरव्यू में अपनी मैरिड लाइफ के बारे में खुलकर बात की।
सुहासिनी मुले ने कहा, 'मैंने पहली बार 60 साल की उम्र में शादी की है। इससे पहले मुझे जीवनसाथी नहीं मिला था। मेरे पति बहुत बड़े वैज्ञानिक हैं। जब वह साइंस की बातें करते हैं तो मुझे कुछ समझ नहीं आता है लेकिन वह अच्छे इंसान हैं। यही कारण है कि मैंने कभी समझौता नहीं किया और सही साथी मिलने का इंतजार किया है।'
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर आएगा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन! समय रैना ने दिया हिंट
सुहासिनी को फेसबुक पर मिला जीवनसाथी
सुहासिनी ने बताया, 'उन्होंने फेसबुक अपने को ऐक्टर के कहने पर ज्वाइन किया था क्योंकि यहां पर काम करने का मौका मिलता है। एक दिन उन्हें फेसबुक पर वैज्ञानिक अतुल गूर्तू की प्रोफाइल दिखी। उन्होंने सोचा कि फेसबुक पर फिजिसिस्ट भी होते हैं। अतुल उस समय लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर प्रोजेक्ट से जुड़े थे। साइंस में दिलचिस्पी होने के कारण उन्होंने अतुल को मैसेज किया कि एलएचसी (LHC) क्या है। यही से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'बातचीत के दौरान अतुल ने एक दिन बताया कि वह जीवनसाथी की तलाश में हैं। उन्होंने कभी सीधे-सीधे प्रपोज नहीं किया लेकिन इशारा जरूर दिया और तब मैं हंस पड़ी लेकिन मेरे दिमाग में यह बैठ गई।'
यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' में सनी के किरदार से हटा पर्दा, बाकी कलाकारों के क्या रोल है?
कब हुई शादी?
सुहासिनी ने बताया कि अतुल से मिलने से पहले मैंने सभी जानकारियों को मिलाया और फिर हम मिले। दोनों जुलाई के महीने में एक दूसरे के संपर्क में आए थे लेकिन मुलाकात दिवाली के अगले दिन हुई थी। हमने एक-दूसरे को समझने के लिए ढेर सारी बातें की। उसके बाद मैंने अपनी मां को फोन करके बताया कि मुझे लड़का मिल गया। पहले मेरी मां को यकीन नहीं हुआ था। हमने 16 जनवरी को शादी कर ली। आज मुझे अतुल से शादी किए 15 साल हो गए हैं। हम दोनों बहुत खुश हैं।
इसी इंटरव्यू में सुहासिनी ने बताया कि जब हम अपनी शादी रजिस्टर करवाने गए तो उन्हें लगा हम मैरिज सर्टिफिकेट लेने आए हैं। मगर जब हमने बताया कि शादी रजिस्टर करवानी है तो वह अधिकारी हैरान हो गया।
