सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह एक वॉर मूवी है जिसका निर्देशन अनुभव सिंह ने किया है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और जेपी दत्ता ने मिलकर किया। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'बॉर्डर 2' में सनी के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 टीजर के रिलीज के बाद से सुनील शेट्टी के बेटे अहान की खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने ने अपनी ऐक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है। अहान ने फिल्म में नेवी ऑफिसर की भूमिका निभाई है। उन्होंने ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तड़प से की थी जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। अहान के साथ 'तड़प' में तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थीं।

 

यह भी पढ़ें- मदर इंडिया से होमबाउंड तक, गरीबी दिखाने वाली इन फिल्मों को मिला ऑस्कर नामिनेशन

'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे अहान

'तड़प' में अहान के काम को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का बजट 27 करोड़ था और 34 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। इसके बावजूद अहान किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए। 4 साल बाद वह फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से अहान को काफी उम्मीदें हैं। 

 

अहान से पूछा गया कि आपके पिता भी 'बॉर्डर' में मुख्य भूमिका में थे। आपको उनसे क्या सलाह मिली थी? इसके जवाब में अहान ने बताया कि मेरे पिता ने कहा कि फिल्म में अपने किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाओं। अहान रियल लाइफ में बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 882K फॉलोअर्स है। 

 

यह भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं' में लौटीं शिल्पा शिंदे, मेकर्स पर लगाए थे हैरेसमेंट के आरोप

28 साल बाद 'बॉर्डर 2' रिलीज होगी

1997 में बॉर्डर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक क्ल्ट क्लासिक मूवी है जो आज भी दर्शकों की फेवरेट है। इस फिल्म के गानों से लोगों को खास लगाव है। 28 साल बाद बॉर्डर 2 आ रही है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।