गोविंदा और सुनीता की शादी में अनबन चल रही है। हाल ही में सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस लिया है। इस पूरे विवाद के बीच में राखी सावंत सुनीता के सपोर्ट में खड़ी हुई हैं। राखी ने पैपराजी के सामने सुनीता को कॉल किया और उनका फोन स्पीकर पर रखा। इस दौरान सुनीता ने गोविंदा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।

 

सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा दोबारा शादी करने वाले थे। इस बात ने फैंस को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं सुनीता ने राखी से क्या बात की?

 

यह भी पढ़ें: शबाना आजमी ही नहीं, इन हिरोइनों ने भी पिता-बेटे दोनों संग किया है काम

गोविंदा करने वाले थे दूसरी शादी

राखी से बात करते हुए सुनीता ने कहा, 'मैंने कल तलाक का केस वापस ले लिया क्योंकि शादी करने के प्लान में थे वे लोग।' राखी ने कहा, 'आपने अच्छा किया। तलाक का केस वापस लेकर बिल्कुल सही किया।' राखी ने आगे सुनीता से कहा, 'आप 200 करोड़ पर ध्यान दो। सब छोड़ो। दूसरी-तीसरी कोई आ गई ना। सब हड़प लेगी। आप अपने नाम सब कुछ कर दो प्लीज, मेहरबानी।'

 

राखी ने आखिर में कहा, 'उन्हें सुनीता पर पूरा भरोसा है। घर की औरत गलत नहीं है। मैं उसके साथ हूं।' राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कब से शुरू हुआ विवाद?

गोविंदा हाल ही में एयरपोर्ट पर अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जब सुनीता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोविंदा को कोमल का शुगर डैडी बताया। उनका कहना था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है उसे शर्म आनी चाहिए।

 

सुनीता के इस बयान से गोविंदा नाराज हो गए थे। उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा था, 'सुनीता जी आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। नौजवान आपसे उम्मीद करते हैं कि आप जिस तरह का व्यवहार करेंगी, वे उसे फॉलो करेंगे। आप इस तरह से मत करो। सस्ता कर दिया है मां-बहन का नाम। आपसे यह उम्मीद नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: Batwara 1947 में सनी पर पैसे लगाने से डर रहे थे निवेशक, डायरेक्टर ने बताई वजह

सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सुनीता को 19 अगस्त को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर बेटे यशवर्धन के साथ देखा गया था। गोविंदा के मैनेजन शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने 2 साल पहले कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। अब उसे वापस ले लिया है। उनके मैनेजर का कहना था कि यह मामला पब्लिक में आने के बाद तमाशा बन गया। अगर उन्हें केस वापस ही लेना था पहले फाइल क्यों किया? हम क्यों तमाशा बने?

 

गोविंदा 7 साल के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म 'रूपा' से वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से कोमल बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर गोविंदा हैं।