शिल्पा शिंदे ने 'लॉक अप 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। उन्होंने घर में आते ही कंटेस्टेंटेंस के साथ पंगा लिया। इसके अलावा वह खुद का बचाव करते हुए भी दिखी। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को बताया कि प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न का केस क्यों किया था? उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा से कहा कि क्या आपने सोचा हैं? आप जो इतना कुछ कहती हैं उससे उनके फैंस क्या सोचेंगे?

 

शिल्पा ने सुनीता से पूछा, 'गोविंदा जी के इतने फैंस हैं, तो आप ने ऐसे कैसे किया? आप ऐसा कैसे कर सकते हो? आप ऐसे कैसे बोल सकती हो? आपको पता है आपने क्या फैसला लिया है? सुनीता ने कहा कि जो लोग बोल रहे हैं वे नहीं जानते मेरी सिचुएशन के बारे में इसलिए उन्हें चुप रहना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: इन फिल्मों के रिलीज के बाद खाली पड़े थे थिएटर्स, बाद में हुई सुपरहिट

शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता अहूजा

सुनीता बाद में राम कपूर से शिल्पा का जिक्र करते हुए कहती हैं, 'वह मेरा पति है, उसे करने दो। बाकियों को बोलने का हक नहीं है। मैं बीवी हूं ना। उसको उंगली बाजी करने के लिए भेजा है अंदर। ज्यादा करेगी तो सुनेगी मेरा। औकात में आ जाएगी।'

 

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे परिवार के बारे में बात मत करो। मेरा पति है। वह 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है।' सुनीता ने शो पर बताया था कि वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए जी रही है। वह अपनी जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ता है कि शादी में बेवफाई है भी तो। हीरो है तो आप कुछ कह नहीं सकते हैं। इस उम्र में ये सब सोचेंगे तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसा चल रहा है तो चलने दो।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे बहुत अफेयर रहे', टीवी पर संस्कारी बेटा, रियल लाइफ में प्लेबॉय थे राम कपूर

सुनीता ने गोविंदा पर लगाया था धोखा देने का आरोप

गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे टीना अहूजा और यशवर्धन हैं। गोविंदा का करियर के दौरान कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा था। 1980 के आखिरी में गोविंदा और नीलम के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। हाल ही में उनका नाम मराठी ऐक्ट्रेस संग जुड़ा था। सुनीता ने शो पर कहा था कि उनकी शादी में थर्ड पार्टी मौजद थी।