सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सनी के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फैजल, और करण देओल मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

टीजर की शुरुआत आमिर खान के वॉइस ओवर से होती है जिसमें वह कहते हैं, हिंदुस्तान जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली लेकिन अफसोस मुल्क का बंटवारा हो गया। मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी।' फिल्म के टीजर में बंटवारे की झलक देखने को मिली है। सनी देओल दमदार अंदाज में नजर आए। उनके अलावा शबाना आजमी और प्रीति जिंटा इमोशनल रोल में दिखी हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है।

 

यह भी पढ़ें: क्या है जीनत अमान का हिंदू नाम? मां करती थीं घंटों पूजा, खुद नहीं हैं धार्मिक

सनी देओल का दिखा दमदार अंदाज

 टीजर के एक सीन में सनी देओल से पूछा जाता है, पंगा लेना चाहते हो? इस पर सनी कहते हैं, इरादा तो नहीं पर ऐतराज भी नहीं है। उनके दमदार डायलॉग और ऐक्शन सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस को फिल्म का टीजर खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि सनी पाजी एक बार पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। कुछ लोगों ने बंटवारे की तुलना फिल्म गदर से की।

 

 

यह भी पढ़ें: सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में की शादी, फेसबुक पर मिला प्यार

 

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने साथ में घायल ( 1990), घातक (1996), दामिनी (1993) में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों साथ में बंटवारा में नजर आएंगे। इस फिल्म को दर्शक सुपरहिट बता रहे हैं। इस फिल्म से लंबे समय बाद प्रीति जिंटा पर्दे पर वापसी कर रही हैं। पर्दे पर सनी और प्रीति को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।