भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। संविधान ही हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की राह बनाता है। गणतंत्र दिवस का दिन लोगों के लिए बहुत खास होता है।  देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड होती है। इस परेड में देश की सैन्य ताकत, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से दिखाया जा रहा है। 26 जनवरी का दिन हिंदी सिनेमा के लिए भी बहुत खास है। 

 

हर साल 26 जनवरी के दिन कई फिल्म रिलीज हुई हैं। इस दिन मुख्यरूप से देशभक्ति की फिल्मों को रिलीज किया जाता है। इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई थी। 1997 में 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी। यह एक आइकोनिक क्लट वॉर मूवी है जो आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आइए जानते हैं 26 जनवरी को रिलीज हुई फिल्में का कितना बिजनेस रहा?

 

यह भी पढ़ें: 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में टीम कांटा बनी विजेता, विनर्स को मिले कितने पैसे?

26 जनवरी पर रिलीज हुई थी ये फिल्में

स्काई फोर्स

 

अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 131 से 135 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

 

फाइटर

 

ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

 

पठान

 

शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म ने भारत में 533 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म से किंग खान ने इंडस्ट्री में कमबैक किया था।    

 

पद्मावत

 

शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 517 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

 

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र,अल्का याग्निक, सतीश शाह; बॉलीवुड की किन हस्तियों को मिला पद्म अवॉर्ड

 

रईस

 

शाहरख खान की 'रईस' साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बनाने में 90 से 95 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 281 से 290 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'रईस' के साथ यामी गौतम की फिल्म 'काबिल' भी रिलीज हुई थी।

 

एयरलिफ्ट

 

अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' को बनाने में महज 30 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 228 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

 

बेबी

 

अक्षय कुमार की ऐक्शन- थ्रिलर फिल्म 'बेबी' को बनाने में 59 करोड़ रुपये की लागत आई थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 142.98 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।