राइज एंड फॉल 2 शो के शुरुआती एपिसोड में तेज प्रताप और शहजाद पूनावाला एक साथ नजर आए। दोनों की बातचीत सुनकर दर्शकों को यही लगा कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और शो में एक-दूसरे का साथ देंगे लेकिन तेज प्रताप ने इसके ठीक विपरीत किया। एक तरफ तेज प्रताप शहजाद के साथ दोस्त की तरह दिखे, तो दूसरी तरफ स्वरा के साथ शहजाद की बुराई करते नजर आए। शो में तेज प्रताप की दोस्ती हर पल बदलती नजर आई। जब सिवेट ने शहजाद की शर्ट फाड़ी, तब तेज प्रताप ने शहजाद का साथ देने के बजाय स्वरा के साथ शहजाद पर हंसते नजर आए।
राइज एंड फॉल शो हर एपिसोड लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शो के पिछले कुछ एपिसोड में शहजाद और स्वरा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ एक एपिसोड में शहजाद और सिवेट के बीच हाथापाई भी देखने को मिली। इन सबके बीच तेज प्रताप का बदला-बदला स्वभाव नजर आया। शो की शुरुआत में तेज प्रताप शहजाद का साथ दे रहे थे, अब वही तेज प्रताप शहजाद के दुश्मन स्वरा के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला के कपड़े फाड़ने वाले सिवेत कौन हैं? Rise and Fall में हंगामा
तेज प्रताप की दोस्ती
राइज एंड फॉल शो शुरू होने से पहले ही तेज प्रताप और शहजाद ने हाथ मिला लिया था। सोशल मीडिया पर शहजाद ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शहजाद और तेज प्रताप एक साथ बैठे नजर आए, जहां दोनों ने कहा कि जब मुंबई यानी शहजाद और बिहार यानी तेज प्रताप मिलेंगे, तब कमाल, धमाल और फिर बवाल होगा। इस वीडियो के जरिए दोनों ने दर्शकों के सामने जाहिर किया था कि वे शो में एक-दूसरे का साथ देते नजर आएंगे।
इसके बाद शो के शुरुआती एपिसोड में भी तेज प्रताप ज्यादातर शहजाद के साथ नजर आए। तब तेज प्रताप शहजाद की बातें सुनते और मानते थे। दोनों मिलकर रणनीति बनाते थे कि उनका साथ कौन से कंटेस्टेंट दे सकते हैं। इसके बाद अचानक तेज प्रताप की दोस्ती बदल गई।
यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला का पंगा क्या है?
तेज प्रताप ने नहीं दिया शहजाद का साथ
इस शो में शहजाद और स्वरा शुरुआत से ही एक-दूसरे के दुश्मन के तौर पर नजर आए। जब शहजाद, स्वरा और सिवेट के बीच झगड़ा हुआ, तो उस दौरान तेज प्रताप ने शहजाद का साथ नहीं दिया। इसके साथ ही जब सिवेट ने शहजाद को धक्का मारा और उनकी शर्ट फाड़ी, तब तेज प्रताप स्वरा के साथ इस झगड़े का मजाक उड़ाते नजर आए। यह देखकर दर्शकों को लगा कि तेज प्रताप अपनी दोस्ती बदल लेते हैं।
