अमेजन प्राइम पर कुछ दिनों पहले वेब सीरीद 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। इसके पिछले दोनों सीजन को लोगों को भरपूर प्यार मिला था। सीरीज के तीसरे सीजन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
द वायरल फीवर ने इस सीरीज का निर्माण किया है और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने इसका निर्देशन किया है। इस सीरीज में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस बार सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा चर्चा टेंगम सलीन की हो रही हैं। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
यह भी पढ़ें: 'सरके चुनर तेरी...' गाने पर रकीब आलम ने दी सफाई, पहले लिखे चुके हैं अश्लील गाना
टेंगम सलीन की हो रही हैं खूब चर्चा
टेंगम सलीन ने दीपा का रोल निभाया है जो अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली यूपीएससी की तैयारी करने आई है। वह खुद भी अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। इस किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है।
कौन हैं टेंगम सलीन?
टेंगम सलीन पहली बार एस्पीरेंट्स के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। उसमें उनका छोटा सा रोल था। सीरीज के तीसरे पार्ट में उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है। उनकी और नवीन कस्तूरिया की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। नवीन कस्तूरिया और टेंगन सलीन की केमिस्ट्री की चर्चा हो रही हैं। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है। उन्होंने ने साल 2021 में मिस अरुणाचल प्रदेश जीता था। 2022 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी थीं। इसके बाद उन्होंने थिएटर में एक्टिंग करनी शुरू कर दी। वह वन फॉर एजुकेशन नाम के एनजीओ की फाउंडर भी हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई समाजशास्त्र में की है।
यह भी पढ़ें: 'मैसेज इग्नोर करोगे... गोलियां नहीं', गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ ने दी धमकी?
क्या है 'एस्पीरेंट्स' की कहानी?
'एस्पीरेंटस' के तीसरे सीजन में नवीन कस्तूरिया, शिवंकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे, टेंगम सलीम और जतिन गोस्वामी अपने किरदार को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। कहानी में दिखाया जाता है कि यूपीएससी के सफर के दौरान दोस्ती दुश्मनी में कैसे बदलती है? इस पर सीरीज की कहानी आधारित है।
