विपुल अमृतलाल शाह की नई फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। यह 2023 में आई फिल्म का दूसरा भाग है, जिसे कामाख्या नारायण सिंह ने बनाया था। फिल्म की मुख्य बात यह है कि इसमें सुरेखा, नेहा और दिव्या नाम की तीन सहेलियों की कहानी दिखाई गई है। इन तीनों को प्यार के झूठे जाल में फंसाया जाता है और फिर उनका धर्म बदलवाने के लिए उन पर जुल्म किया जाता है। फिल्म में समाज के एक कड़वे सच को बहुत ही कड़े और सीधे अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।
फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सुरेखा नायर (उल्का गुप्ता) प्यार के चक्कर में अपना घर-परिवार छोड़ देती है। नेहा संत (ऐश्वर्या ओझा) एक खिलाड़ी है, जिसे धोखे से गलत धंधे में धकेल दिया जाता है। वहीं, दिव्या सिन्हा (अदिति भाटिया) डांसर बनने का सपना देखती है और आजादी के चक्कर में गलत रास्ता चुन लेती है।
इन तीनों को पहले मुस्लिम लड़के प्यार के जाल में फंसाते हैं और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। फिल्म दिखाती है कि कैसे इन लड़कियों का भरोसा तोड़कर उनकी जिंदगी बर्बाद की जाती है।
यह भी पढ़ें: सत्ता, शक और 'मी टू' में उलझी ताकतवर महिला की कहानी है 'Accused'
फिल्म कैसी है?
डायरेक्टर ने इस फिल्म को बहुत ही 'लाउड' यानी तेज और असरदार अंदाज में बनाया है। फिल्म में एक बहुत अच्छा सीन जहां एक लड़की कहती है कि किसी भी हादसे के लिए लड़की के कपड़ों को दोष देना गलत है, असली गलती अपराधी की होती है। इस एक सीन को छोड़ दें तो पूरी फिल्म काफी तनाव से भरी है और इसका म्यूजिक भी बहुत तेज है। फिल्म में देश को एक बड़े खतरे से सावधान रहने की सलाह दी गई है। हालांकि बीच में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान लोगों का नाम लेकर अच्छे और बुरे का फर्क भी समझाया गया है।
यह भी पढ़ें: शाहिद-तृप्ति की फिल्म 'ओ रोमियो' दर्शकों को कैसी लगी? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
कलाकारों कि एक्टिंग और फिल्म से जुड़े विवाद क्या हैं?
एक्टिंग की बात करें तो तीनों मुख्य अभिनेत्रियों, उल्का, ऐश्वर्या और अदिति ने अपना रोल बहुत अच्छी तरह निभाया है। अपनी रिलीज से पहले ही यह फिल्म काफी विवादों और अदालती चक्करों में फंसी रही, जिसकी वजह से इसे सिनेमाघरों तक पहुंचने में काफी मुश्किलें आई। कुल मिलाकर, 'द करेला स्टोरी 2' एक ऐसी फिल्म है जो किसी बात को शांति से समझाने के बजाय बहुत ही ऊंचे स्वर और कड़े अंदाज में सबके सामने रखती है।
