सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी रेसिडेंशियल सोसायटी के लोगों पर आरोप लगा रहा है कि उन्हें रील्स बनाने से रोका जा रहा है। उनके घर पर गेस्ट को भी नहीं आने दिया जा रहा है। इन वजह से उर्फी की सोसायटी के मेंबर्स के साथ बहसबाजी हो जाती है।

 

उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही बताया कि उनके साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है? वीडियो में उर्फी सोसायटी के एक शख्स से कह रही हैं, 'आप कैसे बोल रहे हो कि आप मेरे घर पर आने से लोगों को रोकेंगे?' 

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के म्यूजिक लॉन्च पर भी गाना बना रहे थे शाश्वत, कपिल के शो पर खोला राज

उर्फी को घर में रील्स बनाने से रोका गया

सोसायटी के एक शख्स ने कहा कि हम किसी को आने से रोक नहीं रहे हैं। अगर आप घर पर शूटिंग करोगे तो सासायटी ने यह फैसला लिया है। इसका जवाब देते हुए उर्फी ने कहा कि मैं तो घर पर रील बनाऊंगी।

 

उर्फी ने इस घटना से जुड़े कई वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उर्फी ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी सोसायटी ने एक नया नियम निकाला है। मुझे परेशान करने के लिए। मैं अपने घर पर कमर्शियल रील नहीं बना सकती हूं। अगर मैं इसे अप्लोड कर रही हूं तो ऑटमेटिक कमर्शियल हो जाता है। इससे मुझे फेम मिल रहा है। मैं बहुत जल्दी सब के नाम और चेहरे के साथ स्टोरी बताऊंगी।'

 

यह भी पढ़ें: 'रावण में सब बुरा नहीं था', साई ने 'रामायण' के प्रीमियर पर लोगों को दी खास सलाह

सोसायटी के 4 से 5 मर्दों ने कर रखा है परेशान

उर्फी ने बताया कि इससे पहले सोसायटी ने यह नियम निकाला था कि शाम के 6 बजे के बाद मेहमान आएंगे तो उन्हें पहले मकान मलिक से परमिशन लेनी होगी। इस नियम के खिलाफ उर्फी ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया था। उर्फी ने बताया था कि कुछ लोग मकानवाली के पास मेरा घर खाली करवाने के लिए भी गए थे। हालांकि उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था। उनका कहना है कि 4 से 5 मर्दों ने मुझे परेशान कर रखा है और इसके लिए घटिया हथकंडे अपनाते रहते हैं।