सलमान खान ने बॉलीवुड में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। अभिनेत्री उपासना सिंह ने खुलासा किया कि वह फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थी लेकिन मुझे बाद में रिजेक्ट कर दिया गया। इस बात का मुझे बहुत दुख हुआ था।
उपासना ने बताया, 'मैं उस समय चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थी और मेरी आंटी चेम्बूर में रहती थी। मैं अक्सर उनके पास रहने चली जाती थी। मैं हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसलिए मैं जब भी मुंबई जाती तो निर्देशकों और निर्माताओं से मिलती थी। एक बार मैं गुप्ताजी से मिली थी जो सूरज बड़जात्या का काम देखते थे। उन्होंने मुझे बताया कि राजश्री मैंने प्यार किया बना रहे हैं और उन्होंने मुझे सूरज बड़जात्या से मिलवाया। मैं बचपन से थिएटर कर रही थी और ऐक्टिंग में मेरी दिलचस्पी थी। सूरज बड़जात्या ने मेरा ऑडिशन नहीं लिया था। मुझे बस 3 से 4 डायलॉग बोलने को कहा था। उन्हें पसंद आया था और उन्होंने गुप्ता जी से कही कि मेरे तरफ से सेलेक्टेड है। मगर सूरज की तरफ से उन्हें कभी कॉल नहीं आया। उनके बिना वह फिल्म बन गई।'
यह भी पढ़ें: आलिया ने Alpha के ऐक्शन सीन्स के लिए की कड़ी तैयारी, डायरेक्टर ने की जमकर तारीफ
उपासना सिंह क्यों हुई थीं रिजेक्ट
उपासना ने आगे कहा, 'मुझे इस बात का बहुत दुख पहुंचा। मैंने यह बात किसी को नहीं बताई कि मैं इस प्रोजेक्ट के लिए सेलेक्टेड हुई थी। मेरे लिए यह पूरा अनुभव अपमान की तरह था। उन्होंने कभी इसके बारे में सूरज बड़जात्या से भी जिक्र नहीं किया था।'
उन्होंने आगे कहा, 'सूरज बड़जात्या ने खुद सबको फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी' की शूटिंग के दोरान बताया था कि मुझे सबसे पहले फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सेलेक्ट किया था। मैंने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह मेरा नाम लेंगे लेकिन उन्होंने लिया। हर कोई हैरान रह गया था और सब पूछने लगे कि मुझे क्यों सेलेक्ट नहीं किया गया। मैंने उनसे गुस्से में कहा कि आपने मुझे क्यों रिजेक्ट किया था? उन्होंनें कहा कि तुम सलमान से लंबी थी। मैंने कहा श्रीदेवी भी उनसे लंबी थी लेकिन वह उनके साथ काम कर सकती हैं। मुझे बेवकूफ मत बनाइए।'
यह भी पढ़ें: 2 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर टे कीथ की मौत
उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम तुम्हें कास्ट करते तो तुम भी श्रीदेवी की तरह इंडस्ट्री छोड़ देती। उस समय मुझे बहुत बुरा लगा था। वह अच्छी फिल्म थी लेकिन मैं ज्यादा देर तक देख नहीं आई। मुझे लगता था कि अगर ज्यादा देर देखा तो भाग्यश्री को गाली दे दूंगी। हालांकि उन्होंने अच्छा काम किया था। वह उस रोल को डिजर्व करती थी लेकिन मैं उनसे ज्यादा करती थ। सलमान को इसके बारे में पता था।'


