अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का सबसे पहला गाना 'चटनी' रिलीज हो गया है। फिल्म का 'चटनी' गाना 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' से रीक्रिएट किया गया है। इस गाने में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, रवि किशन समेत तमाम सितारे भोजपुरी अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को नीलकमल, आदित्य और ममता ने मिलकर गाया है। निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म में सभी कलाकार इस गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
'धमाल' के 'चटनी' गाने ने फिर से लोगों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' गाने का कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में इस्तेमाल हुआ है। इस लिस्ट में सलमान खान की 'दबंग 2', कल्पना पटवारी के म्यूजिक एल्बम 'आरा हिले छपरा हिले', 'आगरे का घाघरा' में इस गाने का इस्तेमाल हुआ है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सेंटी शर्मा जो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में आएंगे नजर?
कब-कब हुआ इस गाने का इस्तेमाल?
फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी भोजपुरी का लोकगीत है जिसमें फुलौरी का मतलब पकौड़े से है जो चटनी के साथ खाया जाता है। इस पारंपरिक गीत को 19वीं सदी में भारत से त्रिनिदाद और टोबैगो गए मजदूर शाम में गाते थे। कैरेबियन देश में अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए गाते थे। इस गाने को सिंगर सुंदर पोपो ने अपनी एल्बम 'नाना एंड नानी' में भोजपुरी लोकधुनों को कैरेबियन बीट्स और अंग्रेजी बोलों के साथ बनाया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गाने को खूब लोकप्रियता मिली थी।
भारत में सबसे पहले मशहूर जोड़ी बाबला और कंचन ने सुंदर पोपो के गाने को फिर से रीक्रिएट किया था। उन्होंने फुलौरी बिना चटनी को नए अंदाज में पेश किया। भोजपुरी में इस गीत को कल्पना पटवारी ने सबसे पहले गाया। उसके बाद यह गाना भोजपुरी में नेशनल एंथम बन गया। इस गाने को अलग-अलग तरीके से रीक्रिएट किया गया है।
यह भी पढ़ें: नकली बाल लगाते हैं गोविंदा, सुनीता ने कैमरे के सामने फिर खोली पोल
फुलौरी बिना चटनी गाने का इस्तेमाल 'दंबग 2' में भी हुआ था। गाने को ममता शर्मा और वाजिद अली ने नए तरीके से पेश किया गया था। इस गाने में सलमान खान के डांस को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसी गाने को नए तरीके से धमाल में इस्तेमाल किया गया है। जब आप इन गानों को सुनेंगे तब समझ आएगा कि सभी गानों के अंग्रेजी बोल अलग है लेकिन बेस लाइन सबकी एक है। इस वजह से आप इस गाने का कोई भी वर्जन सुनते हैं तो आपको मजा आता है।
