बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह एक ग्लोबल स्टार हैं। उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। भले ही वह फिल्मों से दूर रहती हैं लेकिन उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं। वह अपने काम को लेकर बहुत समर्पित है। आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसके हर एक सीन को उन्होंने दो बार किया था। इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए थका देनी वाली थी।
ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में जिक्र किया था। ऐश्वर्या की यह फिल्म 'रावण' थी जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। मणि रत्नम को उनके कमाल के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 'रावण' को हिंदी और तमिल वर्जन में एक साथ शूट किया गया था। इन दोनों फिल्मों में अलग-अलग हीरो थे। जबकि हीरोइन एक ही थी।
यह भी पढ़ें: पड़ोसी ने सलमान को किया था बदनाम, कोर्ट ने पोस्ट डिलीट करने का दिया निर्देश
ऐश्वर्या ने 'रावण' का हर सीन दो बार शूट किया
हिंदी में फिल्म का नाम 'रावण' था जिसमें अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने बीरा का किरदार निभाया था जो रामायण के रावण के किरदार से प्रेरित था। ऐश्वर्या ने रागिनी नाम की लड़की का रोल प्ले किया था। वहीं ऐश्वर्या के पति की भूमिका में चियान विक्रम थे। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। 'रावण' मूवी में बीरा (अभिषेक बच्चन) रागिनी (ऐश्वर्या राय) को किडनैप कर लेता है। उसे 14 दिनों के लिए अपने पास रखता है। यही फिल्म का प्लॉट भी है। वहीं तमिल वर्जन 'रावणम' में साउथ अभिनेता चियान विक्रम ने बीरा के किरदार को निभाया था। जबकि हीरोइन के रोल में ऐश्वर्या थी।
अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग बहुत मुश्किल थी। उन्हें हर सीन को दोबार शूट करना पड़ता था। यह शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मुश्किल था। तमिल वर्जन के लिए मुझे चेहरे पर गंदा दिखने के लिए मिट्टी लगानी पड़ती थी।
यह भी पढ़ें: ईशा रिखी ने बादशाह संग शादी को कंफर्म किया, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'रावण'
इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग तुमकुर, ऊटी, झांसी, महाबलेश्वर और मालशेज घाट के जंगलों में हुई है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
