सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह एक ऐक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, कनिका कपूर, अली फजल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के रिलीज के बाद से कनिका कपूर चर्चा में हैं। उनके लुक की तुलना लोगों ने कियारा आडवाणी से की थी।


कनिका सिर्फ ऐक्ट्रेस ही नहीं मॉडल भी हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र से शॉर्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। पढ़ाई के दौरान भी वह नाटकों में हिस्सा लेती थीं। 18 की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने मिस मूड इंडिगो, फेमिना स्टाइल डीवा नॉर्थ जैसे किताब अपने नाम किए।

 

यह भी पढ़ें: 'बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है', गोविंदा पर फिर भड़कीं पत्नी सुनीता

कनिका को कैसी मिला 'बंटवारा 1947' में काम?

कनिका ने इंटरव्यू में बताया, 'मैंने दोनों किया था और जब फिल्म रिलीज हुई तो राजकुमार संतोषी ने देखा। मुझे लगता है ऐसा सनी सर की वजह से हुआ क्योंकि उनके बेटे राजवीर ने उस फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने मुझे देखा और कहा कि वह लड़की कौन है? उसे ऑडिशन के लिए बुलाओं। फिर मेरी फिल्म मेकर से बात हुई। इसके बाद मैंने 3 ऑडिशन राउंड दिए और फिर प्रोजेक्ट मिला।'

कनिका का फिल्म करियर

2015 में उन्होंने मिस एशिया का खिताब जीता था। इसी साल कनिका ने तेलुगु फिल्म 'टिप्पू' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। 2018 में उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में हिस्सा लिया। 2019 में वह हिंदी फिल्म 'अ गिफ्ट ऑर सव: सिफर' में नजर आईं। इसके बाद म्यूजिक वीडियो 'नूर' में काम किया।

 

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी के करियर को हुआ 30 साल, डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर हुईं भावुक

 

2020 में कनिका ने टीवी सीरियल 'एक दूसरे के वास्ते 2' में सुमन तिवारी का रोल प्ले किया। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद 'इम्मैचोर' (2019), 'डेट विज सीनियर ऑफिस रोमांस' (2022) , 'द ग्रेड इंडियन स्टड' (2022), 'मॉर्डन परिवार' जैसी वेब सीरीज में काम किया। 2023 में उन्होंने राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में कनिका के साथ सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल भी नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।