अपूर्वा मखीजा को फैंस रिबेल किड के नाम से जानते हैं। रिबेल किड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अमीन जैज को किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अपूर्वा ने अमीन के साथ अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया है। हालांकि अपूर्वा या अमीन ने अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया है। न ही वायरल वीडियो पर कोई रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं काजी तौकीर? जिसने 20 साल पहले अरिजीत सिंह को 'गुरुकुल' में हराया
पब्लिक में अमीन संग इंटीमेट हुईं अपूर्वी मखीजा
वीडियो में अपूर्वा एक पार्टी में हैं जहां वह अमीन को किस कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे संग पब्लिक में इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं। अपूर्वा कई बार अमीन संग लिप लॉक करते हुए नजर आती हैं। अपूर्वा ने कुछ समय पहले ही अपने वीडियो में बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए न्यूयॉर्क से टर्की जा रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया था। अब उनका अमीन संग वीडियो सामने आया है।
दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। कुछ समय पहले अमीन ने अपने चैनल पर अपूर्वा को अपने यूट्यूब चैनल पर बुलाया था। उस समय भी दोनों के कई वीडियो वायरल हुए थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें: 'डेविल' गाने में स्टूडेंट्स की आवाज बने दिलजीत दोसांझ, लोगों ने बताया मास्टरपीस
कौन हैं अमीन जैज?
अमीन जैज एक पॉडकास्टर और डिस्को जॉकी है। 2020 में उन्होंने 'अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज 'शो की शुरुआत की थी। इस शो में वह रिलेशनशिप, पॉप कल्चर, कॉमेडी, इंटरनेट कल्चर पर बात करते हैं। इस शो में कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हो चुके हैं। वह डीजे के तौर पर भी काम करते हैं और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक सीन से जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि अपूर्वा अपनी पढ़ाई के लिए न्यू यॉर्क गई है। वह वहां पर एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं।
