इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 2007 में 'आवारापन' रिलीज हुई थी। अब 19 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में विलेन का रोल पूरन गब्बी ने किया है। पूरन ने जोरावर का रोल निभाया है। उनके काम की चर्चा हर तरफ हो रही है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

 

पूरन गब्बी का पूरा नाम हार्दिक पूरन गब्बी है। उनके पिता गोवर्धन गब्बी पॉपुलर लेखक हैं। वह अभिनेत्री वामिका गब्बी के छोटे भाई है। पूरन ने छोटे मोटे किरदार से अपने करियर की शुरूआत की। साल 2018 में वह शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद 'शुभ मंगल सावधान' में उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया है।

 

यह भी पढ़ें: 'कभी नहीं किया पान मसाला का विज्ञापन', सनी ने बोला झूठ, इंटरनेट पर खुली पोल

'ब्लैक करंट' से पूरन को मिली पहचान

पूरन गब्बी नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ब्लैक वारंट' में नजर आ चुके हैं। इस सीरीज में उन्होंने 'रंगा' का रोल निभाया था। उनके काम को लोगों ने खूब पंसद किया था। यह शो सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब ब्लैक वारंट कन्फेशंस ऑफ तिहाड़ जेल पर आधारित था। इस शो का निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी और सत्यांशु सिंह ने किया है।

 

ऐक्टिंग के अलावा पूरन म्यूजिशियन भी हैं जो अपने से म्यूजिक रिलीज करते हैं। 2025 में उनका पहला सिंगल म्यूजिक ट्रैक 'स्विम' रिलीज हुआ था। यह ट्रैक उनके पिता की कविता से प्रेरित था।

 

यह भी पढ़ें: 'जन गण मन राष्ट्रगान नहीं, एलिजाबेथ के लिए लिखा गया', मुकेश खन्ना ने किया दावा

'आवारापन 2' की कहानी

'आवरापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है जहां पर खत्म हुई थी। शिवम आलिया नाम की अनाथ बच्ची की मदद करता है। उसे पता चलता है कि उस गोद लेने वाले माता पिता की मौत हो चुकी है और अब बच्ची चाइल्ड ट्रैफकिंग करने वाले गैंग के पास है। शिवम आलिया और बाकी बच्चों को कैसे बचाता है? इसी पर फिल्म की कहानी आधारित है। इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने 4 दिन में 91 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।