टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने वाला है। यह दर्शकों का फेवरेट शो है। शो के होस्ट सलमान खान को टीवी पर देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस शो की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है। इसके साथ ही शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों पर भी कयास शुरू हो चुके हैं।
मीडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस 20' में रैपर सेंटी शर्मा हिस्सा लेने वाले हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। इस वजह से वह चर्चा में आए थे। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बढ़ी और उनके फॉलोअर्स भी बढ़ें। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स या सेंटी शर्मा की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: नकली बाल लगाते हैं गोविंदा, सुनीता ने कैमरे के सामने फिर खोली पोल
कौन हैं सेटी शर्मा?
सेंटी शर्मा का असली नाम गणेश शर्मा है जो कि पेशे से रैपर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं। वह मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक की वजह से चर्चा में हैं। सेंटी शर्मा ने अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' सें इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
2016 में सेंटी शर्मा ने गाना 'सुनी सुनी सड़कों' अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया था। उन्होंने बाद में मोटिवेशनल रैप ट्रैक 'उड़ान' रिलीज किया था जिससे उन्हें पहचान मिली थी। उन्होंने 'कोशिश मेरी' और 'द वैलेंटाइन' सॉन्ग भी रिलीज किया था। 2019 में शर्मा ने 'पीता दारू' से कमर्शियल डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: 'ट्रोल करना बंद करो', सुनीता ने गोविंदा को कहा था 'बकरा', खुद बताया वीडियो का सच
कब शुरू होगा बिग बॉस?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 21 नवंबर से सलमान खान का शो ऑनएयर हो सकता है। मेकर्स शो में टीवी और सोशल मीडिया के बड़े चेहरों को लाने की कोशिश कर रहे हैं। शो की शूटिंग कब से शुरू होगी? इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सेंटी के अलावा ऋधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद समते कई नामों पर चर्चा हो रही हैं।
