बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाली अनन्या राज का निधन हो चुका है। अनन्या ने आज नहीं बल्कि एक महीने पहले 15 जुलाई को ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। केवल 27 की उम्र में अनन्या राज की जान चली गई, जिसे देख उनके परिवार और फैन्स के बीच में शोक का माहौल है। अनन्या के निधन की लोगों को तब पता चला, जब उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

 

अनन्या के परिवारवालों ने इंस्टाग्राम पर बताया कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। जब अनन्या सोई थीं, तो उसके बाद वह कभी जागी ही नहीं। परिवार के मुताबिक, पिछले एक साल से अनन्या मानसिक और शारीरिक बीमारियों से परेशान थीं, शायद इसी वजह से उनका निधन हो गया। फिलहाल निधन की वजह पता नही चला है। अब सवाल उठता है कि अनन्या राज कौन थीं और उन्होंने कौन-कौन सी फिल्मों में काम किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'तेरी मेहरबानियां' जैसी है 'ओह माय डॉग' की कहानी? किस्सा जानिए

कौन थीं अनन्या राज?

अनन्या राज का जन्म मायानगरी मुंबई में ही हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मेहनत की। इसी लगन और मेहनत के कारण साल 2016 में अनन्या को बॉलीवुड फिल्म 7 ऑवर्स टू गो में काम मिला। इसके बाद अनन्या 2017 में द फाइनल एग्जिट में बतौर अभिनेत्री नजर आई थीं। इसके बाद अनन्या ने 2019 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म घोस्ट में अहम किरदार निभाया था, जिसकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। यहां से अनन्या ने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। इसके बाद अनन्या ने कई वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में काम किया था।

 

इसके अलावा अनन्या ने कई रीजनल फिल्मों में भी अहम किरदार निभाते नजर आई हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म मद्रासी गैंग में भी नजर आई थीं। फिल्म इंडस्ट्री में इतना काम करने के बावजूद अनन्या को वह सफलता नहीं मिल पाई, जो वह चाहती थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'मुहाफिज' ही नहीं, पाकिस्तानी सीरियल्स पर भी लगा बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी का आरोप

परिवार ने किया पोस्ट

अनन्या के परिवार ने करीब एक महीने तक यह बात छिपाई कि अनन्या का निधन हो गया है। परिवारवालों ने अनन्या के ऑफिशियल अकाउंट पर लिखा, 'यह अनन्या का परिवार है। हम बेहद दुख के साथ बता रहे हैं कि 15 जुलाई की सुबह अनन्या का निधन हो गया। उन्होंने सोते समय अंतिम सांस ली थी। वह पिछले एक साल से मानसिक और शारीरिक बीमारी से लड़ रही थीं।' इसके बाद अनन्या के परिवार ने लिखा, 'वह बेहद मजबूत लड़की थी, जो रानी की तरह जीती थी। बच्चा, तुम्हारी याद आएगी। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'