तमिलनाडु में विजय जोसेफ चंद्रशेखर उर्फ विजय थलापति, मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वह तमिलगा वेत्री कझगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। महज 24 महीने पहले बनी पार्टी, तमिलनाडु की कमान संभालने जा रही है। विजय की जीत पर फिल्म जगत में खुशी की लहर है। मशहूर फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने विजय की जीत पर कहा है कि सिनेमा, कुछ भी कर सकता है।
तमिलनाडु में 234 सीटों वाली विधानसभा में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विजय की पार्टी को 107 सीटें जीती हैं। इस जीत ने पूरे राज्य में बड़ा सियासी हलचल मचाया है। द्रविड़ मुनेत्र कझगम और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कझगम जैसी पार्टियां हाशिए पर पहुंच गईं हैं।
यह भी पढ़ें: बहुमत से 11 कम, न DMK, न AIADMK का साथ, जीत तो गए, सरकार कैसे बनाएंगे विजय?
संदीप रेड्डी ने क्या कहा?
फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने विजय को बधाई देते हुए कहा, 'यह सिनेमा की ताकत है। सिनेमा लोगों को हिला सकता है, सिस्टम बदल सकता है और स्क्रीन से उतरकर असली ताकत बना सकता है।'
संदीप रेड्डी वांगा के साथ-साथ कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी, रितेश देशमुख, लोकेश कनगराज समेत कई फिल्मी हस्तियों ने विजय को बधाई दी। 'लियो' और 'मास्टर' जैसी फिल्में बनाने वाले लोकेश कनगराज ने भी विजय की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
यह भी पढ़ें: न तमिलनाडु मिला न केरल..., दक्षिण में ही क्यों ठहरता है BJP का विजय रथ?
फिल्मी है विजय का राजनीतिक उभार
दशकों से राज्य की सत्ता पर काबिज रहने वाली दो पुरानी पार्टियों को विजय ने उखाड़ फेंका है। एमके स्टालिन, इंडिया ब्लॉक के ताकतवर नेताओं में गिने जाते थे, वह विजय की आंधी में अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। DMK और AIADMK को TVK ने बुरी तरह हराया है।
कैसे सत्ता में आए विजय?
विजय ने फरवरी 2024 में 2026 के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने TVK पार्टी बनाई और अक्टूबर 2024 में पहली बड़ी रैली की। इसके बाद उन्होंने पूरे तमिलनाडु में कई रैलियां कीं। इन रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी। करूर में भगदड़ मची तो 30 से ज्यादा लोग मारे गए। विजय ने किसी भी बड़ी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया। वह अकेले ही चुनाव में उतरे। अब वह मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: महज 24 महीनों में सत्ता के करीब TVK, विजय ने दोहराया NTR का 43 साल पुराना इतिहास
संदीप रेड्डी वंगा भी अपनाएंगे विजय की राह?
संदीप रेड्डी वंगा, फिलहाल राजनीति में नहीं आ रहे हैं। वह तेलंगाना से आते हैं। तेलंगाना में चुनाव 2028 तक होगा। अभी तक उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है, न ही राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है।
