अब कपड़े खरीदने का तरीका पहले जैसा नहीं रहा। पहले लोग दुकान या शॉपिंग वेबसाइट पर जाकर कपड़े देखते थे। पसंद आने पर उसे खरीद लेते थे लेकिन अब खासकर Gen Z के लिए शॉपिंग का तरीका बदल गया है। Gen Z के लिए शॉपिंग की शुरुआत सोशल मीडिया से होती है। अब वे सोशल मीडिया पर कपड़ों से जुड़ी रील, पोस्ट और क्रिएटर के वीडियो देखते हैं। इनमें कोई ड्रेस पसंद आने पर वे उसके बारे में और जानकारी लेते हैं। वे उसका प्राइस, साइज, मटेरियल और रिव्यूज भी देखते हैं। कई लोग AI की मदद से यह भी देखते हैं कि ड्रेस उन पर कैसी लगेगी। इसके बाद कपड़ा खरीदने का फैसला करते हैं।

 

McKinsey की 2026 की कंज्यूमर सर्वे के मुताबिक, Gen Z के लिए सोशल मीडिया शॉपिंग जर्नी का अहम हिस्सा बन गया है। ब्रांड को खोजने और खरीदने के फैसले में सोशल मीडिया की भूमिका बाकी उम्र के लोगों के मुकाबले ज्यादा है। सर्वे में 34 प्रतिशत Gen Z लोगों ने कहा कि खरीदारी के समय सोशल मीडिया उनके लिए अहम सोर्स है। वहीं 28 प्रतिशत Gen Z लोगों ने बताया कि वे शॉपिंग के लिए जनरेटिव AI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: जिस कपड़े को कोई नहीं पहनता था, वही दोबारा बिक रहे; बढ़ गया रीसेल का ट्रेंड

सोशल मीडिया से शुरू होती है शॉपिंग

पहले लोग कपड़े खरीदने के लिए सीधे दुकान या वेबसाइट पर जाते थे। वहां अपनी पसंद का कपड़ा देखते थे और पसंद आने पर खरीद लेते थे। पहले शॉपिंग का तरीका काफी सीधा था। अब कपड़े खरीदने से पहले लोग सोशल मीडिया पर उन्हें देखते हैं। आज किसी को कोई ड्रेस पसंद आती है तो जरूरी नहीं कि वह सीधे शॉपिंग वेबसाइट पर जाए। वह पहले इंस्टाग्राम रील, पोस्ट या किसी क्रिएटर के वीडियो में उस ड्रेस को देखते हैं। पसंद आने के बाद ब्रांड का नाम सर्च करते हैं, उसकी वेबसाइट देखते हैं और उसी तरह के दूसरे कपड़े भी देखते हैं। इस तरह सोशल मीडिया भी शॉपिंग का एक हिस्सा बन गया है।

 

भारत में भी लोग सोशल मीडिया के जरिए कपड़ों और ब्रांड के बारे में जानकारी लेते हैं। किसी ड्रेस को पहले सोशल मीडिया पर देखते हैं। पसंद आने के बाद लोग उसका प्राइस, साइज, मटेरियल और रिव्यूज चेक करते हैं। इसके बाद ड्रेस खरीदने का फैसला करते हैं। McKinsey की 2026 की स्टेट ऑफ द कंज्यूमर सर्वे के मुताबिक, Gen Z के लिए सोशल मीडिया ब्रांड और प्रोडक्ट खोजने के साथ-साथ खरीदारी का फैसला लेने में भी अहम भूमिका निभाता है।

 

यह भी पढ़ें: AI बदल रहा Fashion Photoshoot का तरीका, अब कैसे तैयार हो रहे हैं नए कैंपेन?

AI से भी ले रहे हैं शॉपिंग में मदद

शॉपिंग में AI का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। McKinsey की रिसर्च के मुताबिक, Gen Z के 28% लोग शॉपिंग के लिए जनरेटिव AI का इस्तेमाल करते हैं। AI की मदद से लोग किसी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी लेते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग ऑप्शन देखते हैं।

 

फैशन में AI का इस्तेमाल कपड़े खरीदने से पहले उन्हें समझने के लिए भी हो रहा है। अब लोग AI की मदद से यह भी देखते हैं कि कोई कपड़ा उन पर कैसा लगेगा। अपनी फोटो के साथ ड्रेस या किसी दूसरे कपड़े को वर्चुअली ट्राय करके पहले उसका लुक देखते हैं। पसंद आने पर ही उसे खरीदने का फैसला करते हैं।

 

AI की मदद से लोग किसी ड्रेस के साथ पहनने वाले शूज और एक्सेसरीज के बारे में भी सुझाव लेते हैं। नए ब्रांड और प्रोडक्ट खोजने में भी AI मदद कर रहा है। इस तरह शॉपिंग से पहले ही लोग अपनी पसंद की चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी ले रहे हैं और फिर खरीदारी कर रहे हैं।