देश से फरार गैंगस्टर संतिरदरजीत सिंह और गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में उसका हाथ था। उसने कहा है कि वह नाबालिगों से ड्रग का धंधा कराता था। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। निज्जर की हत्या के 3 साल बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में इसकी जिम्मेदारी ली है। 

गोल्डी बराड़त ने कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा से बात करते हुए दावा किया कि निज्जर और उसके साथियों ने 16-17 साल के किशोरों को ड्रग्स बेचने के लिए उकसाया, ब्लैकमेल किया और उन्हें मुखबिर बनाया। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के कारोबारी को गोल्डी बराड़ से मिली धमकी, 5 करोड़ की फिरौती मांगी

क्या दावा कर रहा है गोल्डी बराड़?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि हरदीप सिंह निज्जर इन लोगों की मदद करता था और उन्हें फंड देता था, जिससे जरूरत पड़ने पर वे इसका इस्तेमाल कर सकें। गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि हर किसी को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

निज्जर हत्याकांड में भारत का नाम क्यों आया?

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे इलाके में एक गुरुद्वारे के बाहर हुई थी। बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय अधिकारियों पर आरोप लगाया था, जिसे भारत ने खारिज कर दिया। 

यह भी पढ़ें: 'सबूत नहीं', भारत को 'गुनहगार' बता रहे जस्टिन ट्रूडो खुद कैसे फंस गए?

निज्जर हत्याकांड के बाद बिगड़ गए थे कनाडा से भारत के संबंध

हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद भारत और कनाडा के संबंध बेहद खराब हो गए थे। जस्टिन ट्रुडो सरकार पर खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा था। हाल ही में कनाडाई पुलिस ने कहा कि भारतीय सरकार की संलिप्तता का निज्जर हत्याकांड में कोई सबूत नहीं मिला। दोनों देश अब रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। 

गोल्डी बराड़ पर कितना इनाम है?

अमेरिकी अदालत में दायर चार्जशीट के मुताबिक जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश दिया था। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई ममलों में भारत में वांछित है। भारत सरकार ने उसे आतंकी घोषित किया है। 

यह भी पढ़ें: कनाडा का यू-टर्न, PM मोदी पर लगाए आरोपों से पलटी ट्रूडो सरकार

गोल्डी बराड़ है कौन?

गोल्डी बराड़ साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। वहीं रहता था। वह भारत में घोषित अपराधी था। उस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने के भी आरोप हैं। 29 मई 2022 को सिदधू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 

भारतीय एजेंसियां मानती हैं कि गोल्डी बराड़ एक आपराधी है, वह बब्बर खालसा इंटरनेशल से जुड़ा आतंकी है। गोल्डी बराड़ सीमा पार की एजेंसियों की मदद से कई हत्याओं में शामिल रहा। वह राष्ट्रवादी नेताओं को धमकाता है, फिरौती मांगता है और हत्या की जिम्मदारी लेने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। 

इंटरपोल ने भी गोल्डी बराड़ के खिलाफ नोटिस जारी किया है। केंद्र सरकार ने उसे 'गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) की चौथी अनुसूची के तहत आतंकवादी घोषित किया है। 

यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी निज्जर का करीबी अर्श डल्ला कनाडा में गिरफ्तार

अमेरिका तक क्यों पहुंचा शोर?

अमेरिका के न्याय विभाग ने जो आरोप पत्र तैयार किया है, उसमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जोड़कर निज्जर हत्याकांड को भी देखा गया। एजेंसी ने खुफिया बातचीत और एक जैसे लक्ष्य का हवाला दिया। फरवरी महीने में एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर आरोप लगे। निखिल गुप्ता ने अमेरिकी फेडरल कोर्ट में यह माना है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रची थी।