ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीखा तंज कसा है। अब्बास अराघची ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब अमेरिका ने ईरान को काम तमाम की धमकी दी थी, तब ईरान और मजबूत होकर उभरा था। उन्होंने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप फिर से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं? आइए लेकिन सावधान रहें, हमारे भी कुछ काम अधूरे पड़े हैं।

 

अब्बास अराघची इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी घेरा है। उन्होंने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जेल जाने से बचने के लिए अमेरिका को एक और जंग में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: फ्रांस हो या इटली, पूरे यूरोप में एक जैसे प्रदर्शनों की वजह क्या है?

अब्बास अराघची ने क्या कहा?

अब्बास अराघची ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, 'पिछली बार जब आप काम तमाम करना चाहते थे, तब ईरान और भी मजबूत होकर निकला। क्या आप फिर से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं? जरूर आजमाएं लेकिन सावधान रहें, हमारे पास भी कुछ ऐसे काम हैं जो अभी पूरे नहीं हुए हैं।' इसके अलावा अब्बास अराघची ने नेतान्याहू पर निशाना साधते हुए लिखा कि इजरायली नेता अपने देश में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अमेरिका को एक और सैन्य संघर्ष में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके नतीजे इजरायल और ट्रंप, दोनों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। 

अब्बास अराघची ने आगे कहा, 'नेतान्याहू जेल जाने से बचने के लिए अमेरिका को एक और युद्ध में धकेल रहे हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि इजरायल या अमेरिकी राष्ट्रपति (POTUS) पर इसके क्या नतीजे होंगे।' अराघची ने कहा, 'नेतान्याहू जेल जाने से बचने के लिए अमेरिका को एक और युद्ध में धकेल रहे हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि इजरायल या अमेरिकी राष्ट्रपति (POTUS) पर इसके क्या नतीजे होंगे।'

ट्रंप ने नेतान्याहू का समर्थन किया

यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 27 अक्टूबर को होने वाले इजरायल के संसदीय चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का खुलकर समर्थन किया है। ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव से निपटने और शांति की कोशिशों के लिए नेतन्याहू की तारीफ की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इजरायल के लोगों के नाम एक लंबा संदेश लिखा। इसमें उन्होंने नेतन्याहू को 'महान योद्धा प्रधानमंत्री' बताया और उनके दोबारा चुने जाने के लिए पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

 

ट्रंप ने इजरायल के मतदाताओं को किसी दूसरे नेता को चुनने के खिलाफ भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर गलत नेता चुना तो अमेरिका को इस मामले में दखल देना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं करना चाहते। ट्रंप लंबे समय से ईरान को इजरायल और अमेरिका के लिए खतरा बताते रहे हैं। उन्होंने ईरान में लगाए जाने वाले 'इजरायल मुर्दाबाद' और 'अमेरिका मुर्दाबाद' जैसे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान भविष्य में इन धमकियों को सच कर सकता है।

 

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को सैन्य और आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जल्द अपना रुख नहीं बदला, तो अमेरिका उसके खिलाफ अपना अभियान जल्द पूरा कर देगा।