आफगानिस्तान की पूर्व न्यूज एंकर और पत्रकार गोलाली करीमी सोशल मीडिया पर चर्चा का केन्द्र बन गई हैं, जहां कई लोग उनके कपड़ों और लाइफस्टाइल को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गोलाली को अफगानिस्तान की लड़की होने के नाते छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। दूसरी तरफ, गोलाली करीमी अब मॉडलिंग कर रही हैं। इस वजह से वह ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिनमें वह खूबसूरत लगें। गोलाली ने दावा किया कि कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें अपना घर बदलना पड़ा था। गोलाली ने यह आरोप लगाया है कि उन्हें तालिबान के एक प्रवक्ता ने पहनावे पर ध्यान देने की सलाह दी थी।


गोलाली करीमी ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने तालिबान की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि जहां लोगों को अपने कपड़े चुनने की आजादी नहीं है, वहां लोगों में डर का माहौल है। साथ ही यहां लोगों को अपने बुनियादी अधिकारों के लिए चुप रहना पड़ता है, जो देश की सबसे बड़ी समस्या है। यह बयान गोलाली ने 7 जून को दिया था। अब सवाल उठता है कि गोलाली करीमी कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें: भगवान राम की तस्वीर पर फेंके जूते, बांग्लादेश में बवाल, सड़क पर उतरे हिंदू

 

कौन हैं गोलाली करीमी?


गोलाली करीमी इस वक्त फ्रांस में रहती हैं। वह मॉडल के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वह टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने लाइफस्टाइल की जानकारी शेयर करती हैं। टिकटॉक पर उन्हें 2.3 लाख लोग फॉलो करते हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 2.8 लाख फॉलोअर्स हैं। मॉडलिंग करियर से पहले गोलाली करीमी अफगानिस्तान के शमशाद टीवी पर काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने पेरिस के बेगम टीवी में भी काम किया है।


सोशल मीडिया पर कई लोग गोलाली के करियर की सराहना करने के बजाय उनके पहनावे को गलत मानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के कुछ यूजर्स का मानना है कि गोलाली का पहनावा और लाइफस्टाइल अफगानिस्तान की संस्कृति को ठेस पहुंचाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन PM का फैसला

कपड़ों को लेकर लोगों ने किया ट्रोल


गोलाली ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कई लोग ट्रोल करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक शख्स ने कहा, 'तुम पश्तून की लड़की हो, तुम्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।'
इसके साथ ही गोलाली ने बताया कि उन्होंने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद जबीहुल्लाह ने उनसे कहा, 'तुम एक मुस्लिम और पश्तून की लड़की हो, इसलिए तुम्हें अपने कपड़ों पर ध्यान देना चाहिए।'


गोलाली करीमी के मुताबिक, पेरिस में कुछ लोगों ने उन पर हमला भी किया, जिस वजह से उन्होंने चार बार घर बदला है।

 

यह भी पढ़ें: पहले किडनैप किया, फिर रेप..., लंदन में भारतीय को 34 साल की सजा


गोलाली ने दिया करारा जवाब


गोलाली ने अपने कपड़ों को लेकर कहा, 'मैं सिनेमा और मॉडलिंग करती हूं। पेरिस में अफगानिस्तान की तुलना में अलग प्रकार के कपड़े पहने जाते हैं।' साथ ही गोलाली ने अफगानिस्तान के लिए कहा था कि इस देश में कपड़े पहनने तक की भी आजादी नहीं है। गोलाली की बातों पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन भी किया।


गोलाली के समर्थन में एक व्यक्ति ने कहा, 'पश्चिमी देशों में दूसरों के कपड़ों पर ध्यान नहीं दिया जाता। अफगानिस्तान में हर दिन किडनैपिंग और रेप के मामले सामने आ रहे हैं। हमें उन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।'