आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। एआई का इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहा है। युवा भी अपने  स्टार्टअप आइडिया को एआई पर शिफ्ट कर रहे हैं। आने वाला दौर एआई का होने वाला है। एआई का इस्तेमाल आप अपने हेल्थ के बारे में जानने के लिए भी कर सकते हैं। इसकी मदद से मेडिकल टर्म की मुश्किल भाषा को आसानी से समझ सकते हैं।

 

2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दी थी। इसका बजट 10, 371. 92 करोड़ रुपये था। इस मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में मरीजों के इलाज को बढ़ावा देना था। एआई मरीज के लक्षण को जानकर यह तक बता सकता है कि उसे डॉक्टर से क्या सवाल पूछने? कब स्थिति गंभीर हो सकती है? हम आपको कुछ एआई टूल्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: क्या चेहरे पर टेप लगाकर रखने से झुर्रियों होती है कम? जानिए डॉक्टर की राय

मरीज कर सकते हैं इन एआई टूल्स का इस्तेमाल

Ada (ऐडा)

 

ऐडा हेल्थ एक एआई आधारित चैटबॉट है जो लोगों को खुद से अपनी सेहत की जांच करने में मदद करता है। इस पर आपको अपने लक्षणों की जानकारी देनी है। ये आपको बताता है कि समस्या कितनी गंभीर हो सकती है? इसके अलावा आपको सुझाव देता है कि किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए? यह प्लेटफॉर्म डॉक्टर का विकल्प नहीं हैं। यह बस आपको बीमारी के बारे में जानकारी देता है।

 

Chat GPT Health (चैटजीपीटी हेल्थ)

 

चैटजीपीटी हेल्थ आपकी मेडिकल रिकॉर्ड्स, लैब रिपोर्ट्स, फिटनेस ऐप्स की जानकारी का विश्लेषण कर बीमारी के बारे में जानकारी देता है। यह एआई आपके व्यक्तिगत डेटा के आधार पर जवाब देता है। आप इस पर अपनी रिपोर्ट डालकर आसानी से समझ सकते हैं कि उसमें क्या लिखा हुआ है। यह एआई किसी भी प्रकार के ट्रीटमेंट के लिए नहीं है।

 

BioMorph (बायोमॉर्फ)

 

बायोमॉर्फ एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल है जो दवा खोजने की प्रकिया को तेज और आसान बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से आप पता लगा सकते है कि कौन सा रसायन कौन से अंग को प्रभावित करता है?

 

यह भी पढ़ें: छोटे शहरों के लोगों को क्यों चाहिए मेट्रो सिटी वाले पार्टनर? वजह समझिए

 

Dax Copilot

 

Dax Copilot एक आई टूल है जो डाक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के काम को आसान बनाता है। यह टूल डॉक्टर और मरीज की आवाज को सुनकर मेडिकल नोट्स और क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन को तैयार करता है। इस टूल की मदद से डॉक्टर को बार-बार लिखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

 

Storyline AI (स्टोरीलाइन एआई)

स्टोरीलाइन एआई एक डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म है जो डॉक्टर और मरीज के बीच में बेहतर कनेक्शन बनाता है। यह एआई टूल आपका पूरा डेटा लेता है और उसका विश्लेषण करने के बाद बीमारी के बारे में जानकारी देता है और इलाज का सुझाव देता है। यह टूल पर डॉक्टर्स के साथ लाइव चैट, वीडियो कॉल, चैट और मैसेज के जरिए बात कर सकते हैं।