दुनियाभर में डायबटिज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह बीमारी आंख, किडनी और अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती है। इस बीमार का शिकार किसी भी उम्र का व्यक्ति हो सकता है। The Lancet Diabetes and Endocrinology journal की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 101 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित है। 

डायबिटीज दो प्रकार के होते है एक टाइप 1 डायबिटीज और दूसरा टाइप 2 डायबिटीज।

 

टाइप 1 डायबिटीज में व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनता है। टाइप 1 डायबिटीज या हाई शुगर वाले मरीजों को हर रोज इंसुलिन का इंजेक्शन लेने की जरूरत होती है। गंभीर स्थिति में व्यक्ति को दो या तीन बार भी इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'हर 5 में 1 शख्स कैंसर संंक्रिमत होगा...,' WHO की रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

हफ्ते में एक बार लगने वाली इंजेक्शन का खर्चा

भारत में हाल ही में नोवो नॉर्डिस्क कंपनी ने Awiqli नाम का इंसुलिन इंजेक्शन लॉन्च किया है। इस इंजेक्शन की खासियत यह है कि इसे आपको रोजाना नहीं लेना है। इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार लेने की जरूरत है। इस इंजेक्शन को 700 यूनिट और 2100 यूनिट वाले पेन में लॉन्च किया गया है।

 

700 यूनिट वाले पेन की कीमत 2, 611 रुपये है जबिक 2100 यूनिट वाले पेन की कीमत 7, 883 रुपये है। 700 यूनिट वाले इंजेक्शन का एक बार का खर्चा 261 रुपये है। एक आम व्यक्ति को 70 यूनिट इंसुलिन की प्रति हफ्ते जरूरत होती है। यह इंजेक्शन बाकियों से सस्ता पड़ता है।

रोज लगने वाले इंसुलिन इंजेक्शन का खर्च

बाजार में रोजाना लगने वाले इंसुलिन इंजेक्शन अलग अलग कैटेगरी में आते हैं। इंजेक्शन के टाइप के हिसाब से उसका असर रहता है।

 

रैपिड एक्टिंग इंसुलिन- इस इंजेक्शन को ठीक खाने से पहले लिया जाता है। यह 3 से 5 घंटे तक के लिए असरदार होता है। उदाहर के लिए Humalog 100IU Kwikpen का मार्केट प्राइस 1, 260 रुपये पर पीस है। एक यूनिट का दाम 4.2 रुपये है और एक हफ्ते में 70 यूनिट की जरूरत होती है तो उसका दाम करीब 294 रुपये पड़ रहा है। Novolog Insulin Aspart Injection - यह दवाई 10 ml की होती है जिसका दाम 2, 553 है। एक यूनिट का दम 2.553 रुपये है। 70 यूनिट का दाम करीब 178.71 रुपये पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में रखना है स्किन का ध्यान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे


शॉर्ट एक्टिंग इंसुलिन - इस इंजेक्शन को खाने से 30 मिनट पहले लेना होता है। इसका असर 5 से 8 घंटे तक रहता है। Huminsulin R 100IU Solution For Injection का एक बार का खर्च 312. 84 रुपये पड़ रहा है।
 

इंटरमिडेटे एक्टिंग इंसुलिन- यह रेगुलर प्रकार का इंसुलिन जो धीरे-धीरे काम करता है। इसका असर 4 से 12 तक रहता है।

 

लॉन्ग ऐक्टिंग इंसुलिन- इस इंसुलिन का असर 24 घंटों तक रहता है। यह बेसल इंजेक्शन है जो दिन से लेकर रात तक ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। डॉक्टर के हिसाब से इंसुलिन का इंजेक्शन लेना चाहिए।

 

आमतौर पर लोग दो तरह के इंसुलिन के इंजेक्शन लेते है। एक का दाम 700 रुपये है जो 15 दिनों तक चलता है और दूसरा इंजेक्शन खाने से पहले लेना होता है जिसका 1900 रुपये है जो महीने भर चल जाता है। कुल मिलाकर 3,300 रुपये का खर्च आता है। वहीं Awiqli का महीने भर का खर्च 1, 044 रुपये है।