दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। लोगों ने अपने घरों को सजाना शुरू कर दिया। इस दिन घर के हर कोने को खूबसूरत बनाने के लिए दीयों और मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में आपको तरह-तरह के रंग-बिरंगे दीये मिल जाएंगे। 

 

आप घर को सजाने के लिए दीयों की सजावट खुद से कर सकते हैं। आप इन दीयों को सजाने के लिए रंगों के साथ मोतियों, शीशे, लैस और पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी अपने दीयों को खूबसूरत रूप देना चाहते हैं तो इन DIY हैक्स को ट्राई कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर नहीं मिला घर सजाने का समय, इन 6 टिप्स से तुरंत मिलेगा फेस्टिव लुक

दीये को सजाने के लिए ट्राई करें ये 5 आइडियाज

दीयों को पेंट करें

 

सबसे पहले मिट्टी के दीयों को अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके बाद उसमें अपनी पसंद के लाल, पीला, गुलाबी, हरा, नीला या सुनहरा रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दीये की बाहर परत पर छोटे छोटे फूल, पत्तियों के डिजाइन बना सकते हैं। आप दीये के आउटलाइन में गोल्डन कलर कर सकते हैं। ये दिखने में खूबसूरत लगने के साथ-साथ दीयों को डिजाइनर लुक भी देगा।

 

 

मोती का इस्तेमाल करें

 

आप दीये की सजावट करने के लिए मोतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके लिए छोटी-बड़ी मोतियों और रंगीन कुंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दीयों को बनाने के लिए पहले पेंट करके सुखा लें। आप दीये में डिजाइन बनाकर उस पर मोतियां को चिपका दें। ये दीया दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इस दीया का इस्तेमाल घर की टेबल को सजाने के लिए कर सकते हैं।

 

शीशे का इस्तेमाल करें

 

आप दीये को सजाने के लिए शीशे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं तो दीया में मिरर और गिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप छोटे या बड़े दिए को पेंट कर सकते हैं। उसके बाद उसमें अपने डिजाइन के हिसाब से सजा सकते हैं। शीशे के अलावा आप चाहें तो लैश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके दीये का लुक बहुत ही प्रीमियम लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर बनारसी साड़ी की जगह पर पहनें ये 4 आउटफिट, लगेंगी सबसे स्टाइलिश

 

 

जूट वाले दीये

 

आप दीये को सजाने के लिए जूट की रस्सियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दीए के किनारे पर जूट की रस्सियों को लपेटकर डिजाइन बना सकते हैं।

 

फूलों वाले दीये

 

इसके लिए आपको सबसे पहले दीये को पेंट करके सुखा लेना है। इसके बाद दीये को फूलों के बीच में रख देना है। आप इसके लिए गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है।