बालों में तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। ये आपके स्कैल्प को मजबूत बनाता है। भारतीय घरों में हमेशा से तेल लगाने का रिवाज है। लोग नारियल, सीसम, रोजमेरी, आंवला का तेल लगाते हैं। तेल लगाने से बाल मॉश्चराइज होते हैं। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है।

 

आपको यह बात पता होनी चाहिए कि तेल लगाने से बाल लंबे नहीं होते हैं लेकिन जड़ों को मजबूत रखने में मदद करता है। कुछ लोग रात में तेल लगाकर सोते हैं और कुछ सुबह में तेल लगाने के 2 से 3 घंटे बाद शैंपू करते हैं। आइए जानते हैं दिन या रात किस समय तेल लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें: बड़े आराम से करा पाएंगी ब्रेस्ट फीडिंग, नई मां जान लें मैटरनिटी ब्रा के फायदे

दिन में तेल लगाने के फायदे

अगर आप सुबह के समय में तेल लगाते हैं तो स्कैल्प में कम गंदगी जमती है। बाल धोने से 2 या 3 घंटे पहले तेल लगाने से धूल, पसीना स्कैल्प में कम जमता है। अगर आपको अधिक पसीना आता है तो शैंपू धोने से एक घंटे पहले तेल लगाएं ताकि पोर्स ब्लॉक नहीं होंगे। आपके बाल आसानी से वॉश हो जाएंगे। कई विशेषज्ञों का मानना है कि शैंपू लगाने से कुछ देर पहले तेल लगाना चाहिए। इससे बाल ज्यादा सुरक्षित रहते हैं।

रात में तेल लगाने के फायदे नुकसान

अगर आप रात के समय में तेल लगा रहे हैं तो स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें ताकि तनाव कम हो। कई लोग काम खत्म होने के बाद रात में तेल लगाना पसंद करते हैं और सुबह शैंपू से बाल धोते हैं। ये प्रकिया उन लोगों के लिए अच्छी है जिनके कर्ली, ड्राई और फ्रीज है। इसके अलावा रात को तेल लगाकर सोने से गंदगी की वजह से डैड्रफ और स्कैल्प ऐक्ने की समस्या बढ़ जाती है। 

 

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगने पर नहीं खराब होगा लैपटॉप और फोन, बस फॉलो करें ये टिप्स

क्या है ज्यादा फायदेमंद?

ज्यादातर लोगों को सुबह के समय बालों में तेल लगाना चाहिए। शैंपू करने से 2 या 3 घंटे पहले बालों में तेल लगाना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से स्कैल्प ज्यादा अच्छी तरीके से साफ होता है। साथ ही बाल मॉश्चराइज लंबे समय तक रहते हैं। हालांकि अगर आपके ड्राई, कर्ली या रफ हेयर तो रात को ऑयल करके सोना ज्यादा फायदेमंद है। बालों में तेल लगाए रखना आपके लिए कंडीशनर की तरह काम करेगा और अगले दिन शैंपू से बाल को अच्छे से धो लें।

 

National Library of Medicine की स्टडी में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक बालों में तेल लगाने का असर इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि तेल किस तरह का है और उसे धोने से पहले लगाया गया है या नहीं, न कि इस बात पर उसे दिन के किस समय लगाया गया है?