भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में खाना खाने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इस तरह पानी कब और कैसे पीना इसके बारे में भी अपने तरह- तरह की बातें सुनी होगी। कुछ लोगों का कहना है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसका प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है।

 

कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी वक्त पानी पीने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बारे में सीके बिरला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अंशुमन कौशल  ने अपनी राय दी है। वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को जागरूक करते रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ड्रिंक्स से लेकर मीठे तक, सावन व्रत में ट्राई करें ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

क्या खाने के तुरंत बाद पानी पीना नुकसानदायक है?

उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पानी से जुड़े मिथ का जिक्र किया है। डॉक्टर अंशुमान ने कहा, 'लोग कहते हैं कि खाने के साथ पानी पिओगे तो गैस्ट्रिक जूस पतला हो जाएगा और पाचन बिगड़ जाएगा तो ऐसा नहीं होता है। हमारे पेट में हाइड्रोक्लोरिक (Hcl) एसिड होता है जिसका पीएच लेवल 1 से 2 के बीच में होता है। ये इतना स्ट्रांग होता है कि स्टील गल जाए और आपको लगता है कि पानी पीने से पतला हो जाएगा। पेट एक डायनिमिक सिस्टम है जब पानी आता है तो पेट और एसिड बना देती है। यह एक रियल टाइम सिस्टम है।' 

 

Amercian Journal of Gastroenterology ने बताया कि पानी गैस्ट्रिक प्रकिया को स्लो नहीं करता है बल्कि बेहतर तरीके से पचता है क्योंकि खाने के कण को नरम कर देता है। आप खाने से पहले या खाने के बाद पानी पी सकते हैं। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक टिकेगी लिपस्टिक, लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

कब पानी कम पीना चाहिए?

अगर आपको GERD या एसिड रिफलेक्स की समस्या हैं तो खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि उससे एसिड रिफ्लेक्स बढ़ सकता है। पानी का काम शरीर को हाइड्रेट रखने का है। हर व्यक्ति को दिन भर में 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। कम पानी पीने से हिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।