सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत जरूर होता है। नाश्ते में पौष्टिक आहार चीजें खाएं क्योंकि रात के खाने के बाद शरीर 8 से 10 घंटे तक पेट खाली रहता है। इस वजह से शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है और मेटाबॉलिज्म भी अधिक ऐक्टिव रहता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह के नाश्ते में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर वाली चीजों को खाना चाहिए लेकिन भारतीय घरों में ज्यादातर लोग कार्ब्स वाली चीजों का सेवन करते हैं। कई लोग अपने दिन की शुरुआत ब्रेड के साथ करते हैं। सफेद ब्रेड खाने से आपका पेट भरा हुआ तो महसूस करता है लेकिन सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है।
यह भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद महिलाओं को बार-बार UTI क्यों होता है? जानिए लक्षण, कारण और बचाव
कैसे बनाता है ब्रेड?
सफेद ब्रेड को बनाने में मैदा और शुगर का इस्तेमाल होता है। इसमें आयोडाइज्ड सॉल्ट, ग्लूटेन, प्रिजर्वेटिव्स INS 282, INS 200, एडिबल वेजिटेबल ऑयल, इमल्सीफायर और एंटी ऑक्सीडेंट्स का इस्तेमाल होता है। इन ब्रेड को प्लास्टिक की पॉलिथिन में पैक किया जाता है। इन पैकेट्स में कही नहीं लिखा है कि ये बीपीए फ्री प्लास्टिक होता है।
भारत में मिलने वाले में ब्रेड में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इनमें फैट भी ज्यादा होता है। ब्रिटानिया पॉपुर फ्रूड ब्रांड है जिसके अलग-अलग ब्रेड प्रोडक्ट्स आते हैं। इसमें आपको ब्राउन ब्रेड, आटा ब्रेड, फ्रूट ब्रेड तमाम तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। इनके दाम प्रोडक्ट्स के पैकेजिंग और क्वॉलिटी के हिसाब से है।
इन दोनों प्रोडक्ट्स में शुगर और फैट की मात्रा अलग है। ब्राउन ब्रेड में शुगर की मात्रा कम है और फैट ज्यादा है जबकि वाइट ब्रेड में शुगर की मात्रा ज्यादा है। वहीं जब विदेश के ब्रेड के ब्रांड से तुलना करेंगे तो उनके प्रोडक्ट्स में शुगर और फैट की मात्रा जीरो है। वॉलमार्ट डॉट कॉम पर मिलने वाले इन दोनों ब्रेड में शुगर की मात्रा कम है।
यह भी पढ़ें: क्या हल्दी आइस क्यूब सच में मुंहासे को कम करता है?
ब्रेड खाने के नुकसान
डॉक्टर तरंग कृष्णा का कहना है कि ब्रेड पर माइक्रोप्लास्टिक कपाउंड्स चिपक जाते हैं। ये हमारे सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसकी वजह से गंभीर जैसी बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा ये आपके पेट, दिल के लिए बहुत खतरनाक है।
दिल के लिए नुकसानदायक-
वे लोग जो रोजाना ब्रेड का सेवन करते हैं उन्हें दिल से संबंधित बीमारी और मोटापे की समस्या हो सकती है। ये ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है। खासतौर से डायबिटीज के मरीज को ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए। ब्रेड की प्रोसेसिंग के दौरान उसके अधिकतर पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है। इस वजह से पाचन धीमा हो जाता है। अधिक मात्रा में ब्रेड खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
पेट के लिए हानिकारक- ब्रेड में आपकी आंतों में चिपकती है क्योंकि ये मैदे से बना होता है। मैदे से बनी चीजों को पचाने में समय लगता है। अगर आप अधिक मात्रा में ब्रेड खा रहे हैं कब्ज, पेट फूलना और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
वाइट ब्रेड के मुकाबले ब्राउन और मल्टी ग्रेन ब्रेड फायदेमंद होता है। आप कभी -कभी ब्रेड खा सकते हैं। इसे रोजाना खाने की गलती न करें। आप इसकी जगह पर अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें जिसमें मूंग का चीला, ओट्स, फ्रूट्स और नट्स को शामिल करें।
