पीरियड्स के दौरान क्रैम्पस आना आम बात है। कुछ लोगों को इस दौरान ज्यादा दर्द होता है। कुछ को थोड़ा कम होता है। पीरियड्स में दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं घरेलू उपाय अपनाती हैं। कुछ दर्द को कम करने के लिए दवा का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अकसर मन में सवाल आता है कि क्या पीरियड पेन में घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है? इस बारे में हमने Aster Whitefield Hospital की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीप्ती अश्विन से बात की।
डॉक्टर दीप्ती अश्विन के मुताबिक पीरियड्स के दौरान होने वाले हल्के से मध्यम दर्द के लिए घरेलू उपायों को प्रभावी माना जा सकता है। खासतौर से जब दर्द प्राइमरी डिसमेनोरिया (यह दर्द पीरियड्स की वजह हो रहा ना कि किसी बीमारी की वजह के कारण हो रहा हो। आप दर्द को कम करने के लिए पेट के निचले हिस्से में हीट पैड से स्किाई करें। पर्याप्त मत्रा में पानी पिएं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में नींद लें। साथ में हल्की फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें।
यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कैसे बढ़ा रही इनफर्टिलिटी का खतरा? डॉक्टर से समझें
कब लें डॉक्टर की सलाह?
कुछ स्टडी में पाया गया कि गर्म स्किाई कई मामलों में दर्द को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यह उपाय गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। घरेलू उपायों की अपनी सीमाएं हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है या समय के साथ बढ़ रहा है, हैवी ब्लीडिंग, रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत, गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से जांच कराएं। ऐसे लक्षण एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड और पेल्विक इन्फ्लेमेशन बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
इन घरेलू उपायों को अपनाएं
पेट के निचले हिस्से में हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें
शरीर को हाइड्रेट रखें।
संतुलित आहार लें।
हल्की शारीरिक गतिविधियां जैसे टहलना, हल्की स्ट्रेचिंग करें।
कुछ स्टडी में अदरक को पीरियड पेन के लिए फायदेमंद माना गया है। आप थोड़ा सा अदरक या अदरक वाली पानी पी सकते हैं। यह उपाय हल्के दर्द से राहत दिलाता है। अगर पीरियड्स के दौरान तेज दर्द हो रहा है तो सिर्फ घरेलू उपाय पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
यह भी पढ़ें: लटकती तोंद से हैं परेशान, वजन घटाने के लिए डाइट में लें कौन सा प्रोटीन?
लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
जिन लोगों को पीरियड्स के दौरान अक्सर दर्द रहता है। उन्हें अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए जो दर्द से राहत दिलाता है।
- पीरियड्स के दौरान नियमित एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और एंडोर्फिन नाम का प्राकृतिक दर्द निवारकर केमिकल रिलीज होता है।
- वजन को नियंत्रित रखें।
- तनाव को कम करने के लिए योग करें।
अगर लाइफस्टाइल में बदलाव करने के बाद भी आराम नहीं मिलता है तो अपने डॉक्टर की सलाह लें। अगर पीरियड्स के दर्द की वजह से स्कूल, कॉलेज, नौकरी या रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है तो इसे सामान्य बात समझने की गलती न करें।
