सफेद कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है लेकिन इनकी सफेदी को लंबे समय तक बरकरार रखना उतना ही मुश्किल होता है। अक्सर कुछ ही धुलाई के बाद सफेद कपड़े पीले और फीके से दिखने लग जाते हैं। सफेद कपड़ों को लंबे समय तक साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। सही तरीके से धुलाई, सुखाने और स्टोर करने की आदत अपनाकर आप आसानी से उन्हें पीला पड़ने से बचा सकते हैं।
सफेद कपड़े हमेशा से सादगी और स्टाइल का प्रतीक माने जाते हैं। फिर चाहे वह सफेद शर्ट हो, कुर्ती हो या बेडशीट, ये हर मौके पर साफ-सुथरा और एलिगेंट लुक देते हैं। सफेद कपड़े बहुत नाजुक होते हैं। अगर इनका सही तरीके से ख्याल न रखा जाए तो यह पीले पड़ने लगते हैं जिसे लोग एक या दो बार पहनने के बाद ही फेक देते हैं। हालांकि, कुछ आसान और सही तरीकों को अपनाया जाए तो सफेद कपड़ें नए जैसे चमकदार और फ्रेश बने रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ओवरनाइट फ्लाइट के बाद नहीं महसूस होगी थकान, अपनाएंं ये आसान ट्रैवल टिप्स
1. धूप में ज्यादा देर तक न सुखाएं
सफेद कपड़ों को तेज धूप में लंबे समय तक छोड़ने से उनका रंग पीला पड़ सकता है। इन्हें हल्की धूप या छांव में सुखाना बेहतर रहता है।
2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
कपड़े धोते समय पानी में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाने से दाग और पीलापन कम करने में मदद मिल सकता है।
3. सफेद कपड़ों को अलग धोएं
सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों के साथ धोने से उनका रंग खराब हो सकता है। इसलिए इन्हें हमेशा अलग धोना चाहिए।
4. नींबू का रस मिलाएं
गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर सफेद कपड़ों को 20–30 मिनट तक भिगो दें। इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें।
यह भी पढ़ें: मानसून में चटपटा खाने का कर रहा है मन? शेफ रणवीर ने बताई पालक चाट की रेसिपी
5. ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें
जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट कपड़ों में जम सकता है, जिससे समय के साथ कपड़े पीले दिखने लगते हैं। हमेशा सही मात्रा में ही डिटर्जेंट डालें। इसके अलावा ज्यादा डिटर्जेंट की मात्रा होने से कपड़े कमजोर भी पड़ सकते हैं।
6. कपड़ों को पूरी तरह सुखाकर रखें
नमी वाले कपड़ों को अलमारी में रखने से उनमें पीलापन और बदबू आ सकती है। इसलिए कपड़ों को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही फोल्ड करें।
7. सिरके का करें इस्तेमाल
आखिरी बार कपड़े धोते समय पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाने से कपड़ों की चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।


