भारत में सनस्क्रीन अब सिर्फ गर्मियों में इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट नहीं रह गया है। पिछले कुछ सालों में इसे खरीदने वाले घरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही कंपनियां भी ऐसे सनस्क्रीन बना रही हैं जिनसे सिर्फ धूप से बचाव ही नहीं बल्कि त्वचा की दूसरी जरूरतें भी पूरी हो सकें। अब टिंटेड सनस्क्रीन, SPF वाले मेकअप प्रोडक्ट और आसानी से दोबारा लगाए जा सकने वाले सनस्क्रीन स्प्रे जैसे ऑप्शन भी बाजार में आ रहे हैं।

 

भारत में सनस्क्रीन की खरीदारी बढ़ने के साथ अब बाजार में भी कई तरह के नए प्रोडक्ट आ रहे हैं। कुछ सनस्क्रीन में हल्का रंग होता है तो कुछ मेकअप के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं कुछ प्रोडक्ट ऐसे हैं जिन्हें दिन में दोबारा लगाना आसान होता है। इस बदलाव की एक वजह यह भी है कि लोग अब ऐसे प्रोडक्ट चाहते हैं जो एक साथ कई काम कर सकें। इसी वजह से कंपनियां सनस्क्रीन को स्किनकेयर और मेकअप के साथ जोड़कर नए ऑप्शन ला रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: आज का मॉर्डन यूरोप कभी था अंधविश्वास का गढ़, घरों में मिली अजीब चीजें गवाह

4 साल में 3 गुना से ज्यादा बढ़ी खरीदारी

वर्ल्डपैनल बाय न्यूमरेटर के आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 में भारत में करीब 42 लाख घर सनस्क्रीन खरीद रहे थे। जून 2026 तक यह संख्या बढ़कर 1.43 करोड़ घर हो गई। यानी चार साल में सनस्क्रीन खरीदने वाले घरों की संख्या तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ी है। इस दौरान इसमें हर साल औसतन करीब 36 प्रतीशत की बढ़ोतरी हुई।

 

इस बढ़ोतरी की वजह लोगों में धूप से बचाव को लेकर बढ़ती जागरूकता के साथ गर्म मौसम, बाजार में ज्यादा प्रोडक्ट आसानी से मिलना और अलग-अलग कीमतों में सनस्क्रीन उपलब्ध होना भी बताया गया है। अब सनस्क्रीन को सिर्फ गर्मियों में इस्तेमाल होने वाली चीज के बजाय रोज की स्किनकेयर का हिस्सा भी माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: पुराने दौर की ये चीजें आज भी हमारी जिंदगी का हिस्सा, जानें क्या बदला

अब बदल रहे हैं सनस्क्रीन के प्रोडक्ट

अब कंपनियां ऐसे सनस्क्रीन बना रही हैं जिनसे सिर्फ धूप से बचाव ही नहीं बल्कि त्वचा की दूसरी जरूरतें भी पूरी हो सकें। इनमें टिंटेड सनस्क्रीन, SPF वाला मेकअप और आसानी से दोबारा लगाए जा सकने वाले सनस्क्रीन शामिल हैं। Mintel की जून 2026 की भारत की सन्स्क्रीन रिपोर्ट के अनुसार, टिंटेड सनस्क्रीन और SPF वाले मेकअप प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान बढ़ रहा है। टिंटेड सनस्क्रीन में हल्का रंग होता है जिससे सनस्क्रीन लगाने के साथ चेहरे पर हल्का कवरेज भी मिल जाता है। वहीं SPF वाले फाउंडेशन और दूसरे मेकअप प्रोडक्ट्स में मेकअप के साथ धूप से बचाव देने की कोशिश की जाती है।

 

कंपनियां ऐसे सनस्क्रीन पर भी ध्यान दे रही हैं जिन्हें दिन में आसानी से दोबारा लगाया जा सके। मेकअप के ऊपर लगाए जा सकने वाले सनस्क्रीन स्प्रे इसका एक उदाहरण हैं। Euromonitor की 2026 की भारत की सन केयर रिपोर्ट में भी टिंटेड SPF 50 और आसानी से दोबारा लगाए जा सकने वाले स्प्रे जैसे प्रोडक्ट्स में हो रहे बदलाव का जिक्र है।Euromonitor के अनुसार, भारत में 2025 के दौरान सन केयर बाजार की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 25.8 अरब रुपये हो गई। सन केयर में सनस्क्रीन के अलावा आफ्टरसन और धूप से बचाव वाले कुछ दूसरे प्रोडक्ट भी शामिल होते हैं।