गर्मी में गर्म पानी से नहाने की बात लोगों को कंफ्यूज कर सकती है क्योंकि बाहर का तापमान पहले से ही बहुत ज्यादा है। लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए घर में एसी चला रहे हैं। इस समय तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। हर किसी का गर्मी से बुरा हाल है। ऐसे मौसम में गर्म पानी से नहाने वाली बात लोगों को अजीब लग सकती है। 

 

क्या आप जानते हैं यह आदत आपके दिमाग के लिए अच्छा है। इससे आपका तनाव कम हो जाता है, भावनात्मक रूप से नियमित महसूस करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में डॉक्टर का क्या कहना है?

 

यह भी पढ़ें: मोटापे और डायबटीज के जोखिम को बढ़ाता है रात में देर से खाने की आदत, आज ही छोड़ें

क्या गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है?

बेंगलुरु के एस्टर सीएमाई अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट Dr. Brunda के मुताबिक गर्मी के मौसम में गर्म पानी से नहाने की जरूरत नहीं है लेकिन कुछ परिस्थितियों में गुनगुना पानी फायदेमंद होता है। अधिक गर्म पानी से नहाने की गलती न करें। गर्म पानी आपकी मांस पेशियों को रिलेक्स करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, ऐंठन को कम करता है।

 

इसके अलावा त्वचा से गंदगी को हटाने का काम करता है। कुछ लोग रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाते हैं। इससे अच्छी नींद आती है। हालांकि गर्मी में गर्म पानी को इस्तेमाल करने के कुछ नुकसान भी है।

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

गर्म पानी आपके त्वचा के प्राकृतिक ऑयल को कम करने का काम करता है। इससे त्वचा में ड्राइनेस, खुजली और इरिटेशन की समस्या हो सकती है। गर्म पानी में नहाने से बॉडी टेम्परेंचर बढ़ता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन की समस्या को भी बढ़ाने का काम करता है। इस मौसम में गुनगुने पानी या ठंडे पानी से नहाना चाहिए ताकि तरोताजा महसूस करें, पसीना कम आएगा।

 

अगर आपको गर्म पानी से नहाना पसंद है तो सामान्य पानी से नहाएं। नहाने के बाद मॉश्चराइजर लगाए ताकि त्वचा ड्राई न नजर आए। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

 

यह भी पढ़ें: सुबह की भागदौड़ से बचना है? रात में ऐसे तैयार करें स्कूल बैग

क्या कहता है मनोविज्ञान?

मनोविज्ञान के शोधों के मुताबिक शारीरिक गर्माहट और भवानात्मक गर्मजोशी में सीधा संबंध है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब हम किसी से गर्मजोशी से मिलते हैं तो हम दूसरों के प्रति भरोसे और अपनेपन अधिक महसूस करते हैं। इसे Embodied Cognition कहा जाता है। स्टडी में पाया गया कि जब आप गर्म पानी से नहाने से केवल शरीर को आराम नहीं मिलता है दिमाग भी सुकून महसूस करता है। इसलिए कई लोग रात को हल्के गर्म पानी से नहाते हैं ताकि कुछ समय के लिए तनाव से राहत मिले।