बालों की ग्रोथ के लिए लोग तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर भी अपने हेयर केयर रूटीन की जानकारी देते हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां तक बालों को लंबे, घने और खूबसूरत बनाएं रखने के लिए घरेल उपायों का इस्तेमाल करती है।
हम अक्सर सुनते हैं कि झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस, रोजमेरी का तेल या चावल का पानी लगाना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि इन सभी चीजों में से साइंस किसे मानता है? किस चीज को बाल में लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है? आइए इस बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: तेल के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा
बालों के लिए फायदेमंद है ये चीजें
प्याज का रस
प्याज का रस सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह बालों के लिए सच में फायदेमंद होता है। The Journal of Dermatology की स्टडी में बताया गया कि प्याज का रस उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिनके जगह-जगह से बाल झड़ रहे है। इसमें सल्फर की भरपूर मात्रा होती है जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हेयर फॉलिकल्स को बढ़ाने का काम करता है। बाल पतले होने या हेयर फॉल को रोकने में ज्यादा प्रभावी नहीं माना जाता है।
चावल का पानी
चावल का पानी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। लोगों का कहना है कि ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें एमिनो एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट, इनोसिटोल होता है जो बाल का झड़ना कम करता है और बालों के टेक्सचर को बेहतर करता है। अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से ड्राईनेस की समस्या बढ़ती है। ये बालों को मजबूत बनाने का काम करता है लेकिन इन बातों का कोई वैज्ञानिक परिणाम नहीं है।
यह भी पढ़ें: आटे में लग जाते हैं कीड़े तो आज ही अपनाएं ये 8 आसान घरेलू उपाय
रोजमेरी ऑयल
बालों के लिए रोजमेर ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। 2015 में क्लीनिक्ल ट्रायल हुआ था जिसमें रोजमेरी ऑयल और मिनोक्सिडिल के बीच में तुलना हुई थी। अध्ययन में पाया गया कि अगर आप 6 महीने तक रोजमेरी का तेल इस्तेमाल करते हैं तो बालों की ग्रोथ बढ़ती है। यह आपके स्कैल्प में सर्कुलेशन को बढ़ता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो स्कैल्प में इरिटेशन को कम करता है और बालों के लिए फायदमेंद होता है। आपको इसे हमेशा नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाना है। इस तेल को सीधा सिर में नहीं लगाना चाहिए।
अगर आप प्राकृतिक रूप से बालों की ग्रोथ को बढ़ाने चाहते हैं तो रोजमेरी का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद है। प्याज का रस कुछ लोगों के लिए फायदमेंद हो सकता है या नहीं भी। वहीं चावल का पीन बालों के लिए लिए कंडीशनर की तरह काम करता है।


