क्या आपको पता है कि आपकी सेहत का असली राज आपके खाने-पीने के तौर-तरीकों मे छिपा है? अमेरिका के चर्चित मेडिसिन एक्सपर्ट और डायटीशियन डॉ. मार्क हाइमन ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनकी चर्चा खूब हो रही है। उन्होंने बताया है कि अगर हम अपने खान-पान का ध्यान रखें तो हम अपनी उम्र से छोटे दिख सकते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अपनी हेल्दी डाइट शेयर की है, जिसकी वजह से 66 साल के होने के बावजूद वह जवान महसूस कर रहे हैं। डॉ. मार्क हाइमन का मानना है कि उनकी हेल्दी ग्रीन स्मूदी बेहद लाभकारी है, जिसे पीकर वह दिन भर ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं।
डॉ. मार्क हाइमन का कहना है कि नाश्ता, लंच और डिनर में संतुलित आहार खाने से व्यक्ति हेल्दी और हमेशा फिट रहता है। डॉ. मार्क हाइमन ने बताया है कि वह हर सुबह 9 बजे से पहले एक ग्रीन स्मूदी पीते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि हमें खाना खाने के बाद कुछ मीठा जरूर खाना चाहिए क्योंकि फाइबर और प्रोटीन की तरह शुगर भी हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अब सवाल उठता है कि मार्क हाइमन की हेल्दी ग्रीन स्मूदी क्या है और उसकी सामग्री क्या है।
यह भी पढ़ें: शरीर में घुसे नैनोप्लास्टिक को साफ कर देती है किमची, स्टडी में बड़ा दावा
ग्रीन स्मूदी क्या है?
डॉ. मार्क हाइमन के अनुसार 'फूड एज मेडिसिन' होता है यानी हम जो कुछ भी खाते हैं वह केवल कैलोरी नहीं होता है बल्कि हमारे शरीर के लिए दवा की तरह काम करता है। उनके अनुसार हमें हर सुबह नाश्ते में एक ग्रीन स्मूदी पीनी चाहिए, जो हमारे शरीर को पूरे दिन के काम के लिए एक्टिव बनाए रखे। डॉ. हाइमन की ग्रीन स्मूदी मीठी के बजाय स्वाद में नमकीन और थोड़ी कड़वी होती है। इस स्मूदी की रेसिपी इस प्रकार है?
1.दो कप साफ, बारीक कटा हुआ पालक
2.बारीक कटा हुआ हरा धनिया
3.एक खीरा जिसे छीलना नहीं है
4.एक नींबू
5.एक एवाकाडो छीलकर और बीज निकालकर
6.जरूरत के अनुसार पानी और थोड़ा सा नमक
यह भी पढ़ें: जिस पैकेज्ड फूड से कंपनियां बना रही हैं 14 लाख करोड़, उसके नुकसान क्या हैं?
इन सभी सामग्रियों को मिक्सर की मदद से पीस लें और छानकर पी लें।डॉ. मार्क हाइमन के मुताबिक, ग्रीन स्मूदी पीने से पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह स्मूदी न केवल विटामिन्स देती है, बल्कि पॉलीफेनॉल का भी बड़ा स्रोत है। पॉलीफेनॉल शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे दिन भर ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
