प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की ब्रेस्ट में बदलाव आना सामान्य बात है। यह बदलाव डिलीवरी तक रहते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द की समस्या रहती है। इन समस्याओं को कम करने के लिए आपको मैटरनिटी ब्रा पहननी चाहिए। आज के समय में नई मांओं में मैटरनिटा ब्रा का ट्रेंड बढ़ गया है। पहले क समय में मैटर्निटी ब्रा की सुविधा नहीं थी इसलिए नॉर्मल ब्रा से काम चलाया जाता था। इस वजह से उनके ब्रेस्ट का साइज बिगड़ जाता था और अन्य परेशानियां भी होती थी। आज नई मांओं के पास मार्केट में मैटर्निटी ब्रा का ऑप्शन उपल्बध है। इस ब्रा को पहनने से ब्रेस्ट शेप में रहते हैं। साथ ही यह आरामदायक भी होता है। आइए जानते हैं मैटनिटी ब्रा क्यों पहनना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूसरी तिमाही में ही मैटर्निटी ब्रा पहनना शुरू कर देना चाहिए ताकि आपको ब्रेस्ट में हो रहे बदलाव के दौरान कम परेशानी महसूस हो। मैटरनिटी ब्रा गर्भावस्था के दौरान पहनना चाहिए और नर्सिंग ब्रा डिलीवरी के बाद पहनना चाहिए। इस पहनने से बच्चे को दूध पिलाना आसान होता है।
यह भी पढ़ें: बारिश में भीगने पर नहीं खराब होगा लैपटॉप और फोन, बस फॉलो करें ये टिप्स
बच्चे को दूध पिलाना आसान है
बच्चे के जन्म के बाद ब्रेस्ट भारी हो जाते हैं। ऐसे में इसका कवरेज ऐरिया ज्यादा होता है। साथ ही यह सॉफ्ट कपड़े से बना होता है जिसकी वजह से आपको चुभते नहीं है। शुरुआत में हर दो घंटे के बाद बच्चे को भूख लगती है। इस तरह के फ्रंट ब्रा की बहुत जरूरत होती है ताकि आप अपने बच्चे को आसानी से दूध पिला पाएं।
सही फिटिंग जरूरी
ज्यादातर महिलाएं सही फिटिंग वाली ब्र नहीं पहनती है। गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का शेप बढ़ता और बिगड़ता है। ब्रा खरीदने से पहले अपने साइज का खास ध्यान रखें। खासतौर से गर्भावस्था से डिलिवरी तक ब्रेस्ट के साइज में काफी बदलाव आता है। ऐसे में सही कप और एस्ट्रा हुक वाली ब्रा चुनें ताकि पहनने में अनकंफर्टेबल महसूस न करें।
कॉटन के कपड़े वाली ब्रा खरीदें
हमेशा कॉटन वाली ब्रा खरीदनी चाहिए। खासतौर से प्रेग्रेंसी के दौरान कॉटन वाली ब्रा पहननी चाहिए ताकि रैशेज की समस्या न हो।
यह भी पढ़ें: कूलर में आ रही है बदबू? इन घरेलू उपायों और आसान तरीकों से मिनटों में करें दूर
इन बातों का रखें ध्यान
- मैटरनिटी ब्रा बहुत ही मुलायम कपड़े से बना होता है जिसकी वजह से त्वचा पर रैशेज नहीं पड़ते हैं। इस ब्रा को धोने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। हमेशा ब्रा क हाथों से धोकर हल्की धूप में सुखाएं जिससे ब्रा की इलास्टिक खराब नहीं होता है और लंबे समय तक चलता है।
- डिलीवरी के कम से कम 6 महीनों तक अंडर वायर ब्रा नहीं पहननी चाहिए।
