सर्दियों में कपड़े बदलने का ट्रेंड बदल रहा है। लोग अब फिटिंग वाले कपड़ों के ऊपर भारी जैकेट पहनने के तरीके को छोड़ रहे हैं। अब ओवरसाइज स्वेटशर्ट, हुडी और ढीले-ढाले कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं।
वे अब ऐसे कपड़ों को चुनते हैं जो आरामदायक हों, हर तरह से काम आएं और साथ ही दिखने में स्टाइलिश भी लगे। अगर आप भी सर्दियों में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: साफ-सफाई रखने के बावजूद क्यों हो जाता है UTI? डॉक्टर से समझें
सर्दियों में इस तरह से स्टाइल करें कपड़ें
लेयररिंग
कपड़ों की लेयररिंग एक अच्छा ऑप्शन है। आप अपने लुक को हर समय चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी जैकेट, हुडी और स्वेटशर्ट को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करना होगा। उदाहरण के लिए आप अगर ऑफिस जा रहे हैं तो स्वेटशर्ट या स्वेटर के साथ जैकेट को लेयर कर सकते हैं। ये कॉम्बिनेशन दिखने में अच्छा लगता है। आप अपने लुक को क्लासी दिखाने के लिए ओवरसाइज स्वेटशर्ट के साथ बॉम्बर जैकेट और डेनिम जींस पहन सकते हैं।
कलर कॉम्बिनेशन
कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपकी पर्सनैलिटी बेहतर होती है। आप डार्क के साथ लाइट कलर के कपड़ों को पेयरअप करें। इससे आपका लुक कॉन्ट्रास्ट दिखेगा। आज कल बेज कलर का सबसे ज्यादा ट्रेंड जिसे आप किसी भी ट्राउजर के साथ पेयरअप कर सकते हैं।
हल्की ठंड के लिए टीशर्ट, डेनिम जींस और जैकट कैरी करें। ये कैजुअल लुक दिखने में अच्छा लगता है और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। आप स्ट्रक्चर जैकेट भी ट्राई कर सकते हैं। ये आपको लुक को बेहतर बनाता है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं में PMS से कितना अलग है PMDD? जानिए लक्षण
कपड़ों की लेंथ का ध्यान रखें
हमेशा कपड़ों को एक तिहाई या दो तिहाई के हिसाब से पहनें। अगर आपकी हाईट कम है तो इस रूल को जरूर फॉलो करें। इन चीजों से आपका लुक प्रभावशाली लगता है। आप काले, ग्रे, बेज, नेवी ब्लू और सफेद जैसे न्यूट्रल शेड्स आसानी से मिक्स हो जाते हैं।
मोनोक्रोमैटिक ड्रेसिंग स्टाइल भी फॉलो कर सकते हैं। इसमें एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स को एक साथ पहन सकते हैं। इसमें टेक्सचर और प्रिंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
