योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, साथ ही मन को शांत और मस्तिष्क को सक्रिय रखने में मदद करता है। रोजाना योग करने से आप स्वस्थ रहता हैं। हाल ही में स्टडी हुई है जिसमें बताया गया है कि योग करने से हार्ट फेलियर के मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हो सकता है। इस स्टडी को हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में पेश किया गया।
ये स्टडी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भारत में ऐसे खास कार्डियक रिहैबिटिलिटेश सेंटर हैं जो ऐसे मरीजों की लगातार निगरानी कर सकें। वे बहुत कम है। योग पर आधारित यह प्रोग्राम कार्डियो मैनेजमेंट के लिए एक किफायती और आसानी से उपलब्ध विकल्प के रूप में तैयार किया है। इस स्टडी को 'इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च' (ICMR) और ब्रिटेन तथा अमेरिका के कुछ संस्थानों ने फंड किया था।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का नया वेरिएंट PJ.2.1 कितना खतरनाक है? जानिए लक्षण
हार्ट अटैक झेल चुके मरीजों के लिए योग फायदेमंद
इस स्टडी के शोधकर्ताओं ने पहले ही साबित कर दिया था कि हार्ट अटैक झेल चुके लोगों के लिए योग बहुत ही असरदार है। इस स्टडी के लेखकों में एक और एम्स में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय ने कहा, 'हाल ही में की गई स्टडी में पता चला कि योग को पारंपरिक, कड़ी निगरानी वाली वेस्टर्न रिहैबिलेशन प्रैक्टिक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले हमने हार्ट अटैक से बचे लोगों पर एक ट्रायल किया था। इस ट्रायल में पाया गया कि योग की मदद से लोग अपने रेगुलर रूटीन में जल्दी लौट सकते हैं।'
इस स्टडी में 3500 लोगों को शामिल किया गया था। सभी मरीजों को इजेक्शन फ्रैक्शन (हर धड़कन सामान्य से कम मात्रा में खून पंप कर रहा था) 40% या उससे कम था। इन मरीजों को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप को कार्डियक रिहैबिलिटेशन दिया गया। दूसरे ग्रुप को सामान्य इलाज दिया गया। तीन महीने बाद योग करने वाले मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। इन लोगों में चलने-फिरने की क्षमता बढ़ी।
यह भी पढ़ें: हेल्दी समझकर भर-भरकर खा रहे हैं डार्क चॉकलेट? सेहत को कितना नुकसान?
हर साल इतने लोगों को आता है हार्ट फेलियर
भारत में करीब 80 लाख से 1 करोड़ लोग हार्ट फेलियर से पीड़ित हैं। हर साल 18 लाख नए मामले सामने आते हैं। देश में केवल 5-10% हेल्थकेयर संस्थानों में विशेष कार्डियक रिहैबिलिटेशन सेंटर उपलब्ध हैं। हार्ट फेलियर के मरीजों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
क्या होता है हार्ट फेलियर?
हार्ट फेलियर एक स्थिति है जिसमें हृदय ज्यादा प्रेशर के साथ ब्लड को पंप नहीं कर पाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हार्ट बिल्कुल काम करना बंद कर देता है। इसमें हृदय की मांस पेशियां कमजोर हो जाती है और प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाती है। जितना उन्हें करना चाहिए।
